*कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु सावधानी बेहद जरूरी : डीसी*
– *डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा- कोविड गाइडलाइन की अनुपालना ही बचाव का सशक्त माध्यम*
– *जनहित में स्वास्थ्य सुरक्षा का दिया डीसी ने संदेश*
*झज्जर, 18 जुलाई*
कोरोना महामारी से बचाव के लिए झज्जर जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षात्मक चक्र को मजबूत किया जा रहा है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु सावधानी रखने की बेहद जरूरत है और कोविड गाइडलाइन की अनुपालना ही बचाव का सशक्त माध्यम है। यह बात डीसी श्याम लाल पूनिया ने कही। डीसी ने जनहित में स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश देते हुए जिला वासियों को एक बार फिर से हिदायत जारी की है कि वे कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें, नियमों की अवहेलना खतरनाक हो सकती है।
डीसी पूनिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है और यहां तक कि दैनिक आधार पर आने वाले संक्रमितों की संख्या शून्य पर भी आ गई थी लेकिन फिर भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से दूरी बनाने में हमें फिर से सजगता व सतर्कता का परिचय देना होगा तभी स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सुरक्षा तंत्र विकसित हो सकता है। सरकार व प्रशासन द्वारा जारी सभी हिदायतों की अनुपालना जिला वासियों को करनी होगी तभी एनसीआर क्षेत्र में शामिल झज्जर जिला कोरोना रोकथाम में धैर्य व संयम बरतते हुए दूरी बना सकता है।
*एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाकर कोरोना से रखें दूरी :*
कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए झज्जर जिला में महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत नियमों की पालना दृढ़ता से करवाई जा रही है। डीसी पूनिया ने कहा कि एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाकर कोरोना से दूरी बनाई जा सकती है। ऐसे में आमजन से आह्वान किया जाता है कि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों से दूरी बनाते हुए कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने में प्रशासन के सहयोगी बनें। डीसी ने कहा कि यदि लोगों को किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ रहा है तो वे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनिटाइजेशन जैसी सावधानियां अवश्य अपनाएं। उन्होंने बाजारों में प्रतिष्ठान संचालकों से भी यह अपील की है कि वे राज्य सरकार द्वारा महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत जारी सभी हिदायतों का पालन करें। डीसी ने जिले वासियों से आह्वान किया कि मास्क का उपयोग करने के साथ ही एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी की पालना करते हुए अपने हाथों को साबुन से धोते हुए संक्रमण फैलाव को रोकने में सभी को सहभागी बनना होगा। उन्होंने शहरी निकाय व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत सख्ती बेहद जरूरी है, ऐसे में संबंधित टीम बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने वालों के चालान करें और उन्हें समझाएं कि वे कोरोना संक्रमण चैन को फैलाने से रोकें और कोरोना से दूरी बनाए रखने में सक्रिय भूमिका अदा करें।
*वैक्सीनेशन बन रहा है मजबूत सुरक्षा कवच :*
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम में वैक्सीनेशन मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में मनुष्य के साथ रहेगा। उन्होंने जिला के 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को तत्परता से वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना से बचाव में सहयोगी वैक्सीन प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है, ऐसे में सभी अपनी दोनों डोज अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि भले ही कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट का फैलाव दिनोंदिन देश-प्रदेश में हो रहा है किंतु जब तक हम स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र के तहत मास्क का उपयोग, एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाकर रखें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने का संकल्प लेंगे और कोरोना वैक्सीनेशन का कवच धारण करेंगे तो निश्चित तौर पर कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट की दस्तक किसी भी रूप से जिला में किसी मनुष्य के शरीर में नहीं होगी। सावधानी ही बचाव का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षात्मक कदम उठा रहा है।
[18/07, 3:43 PM] Apro Satish: *एसी बदलने की योजना से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता-1912 पर करें डायल : एसई*
*झज्जर 18 जुलाई*
हरियाणा के बिजली वितरण निगमों ने प्रदेश में ऊर्जा बचत को प्रोत्साहन देते हुए घरेलू ऊर्जा खपत और पीक लोड को कम करने के लिए सुपर एनर्जी एफिशिएंट स्प्लिट इनवर्टर एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की योजना शुरू की है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर सर्कल के अधीक्षण अभियंता इंजी.संदीप जैन ने बताया कि यह योजना ग्रामीण तथा शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है, जिसके तहत उपभोक्ता 1.5 टन का ऊर्जा बचत वाला नया एसी लगवा कर या पुराने एसी को बदलकर अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। यह योजना 24 अगस्त, 2021 तक लागू रहेगी और उपभोक्ता घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इंजी.संदीप जैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर विभाग द्वारा 4000 रूपए व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 8000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर 2000 रूपए व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 4000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना से संबंधित किसी भी ऑनलाइन त्रुटि या अन्य समस्या के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर-1912 या ईमेल-acreplacement@uhbvn.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।
[18/07, 3:44 PM] Apro Satish: [18/07, 13:26] Dinesh Apro: *मेरा पानी मेरी विरासत योजना रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई : एसडीएम*
– *धान की फसल छोड़ अन्य फसल की खेती पर मिलेंगे 7000 रूपए प्रति एकड़*
*झज्जर,18 जुलाई*
हरियाणा में धान की खेती को छोडक़र फसल विविधीकरण के तहत अन्य फसल उगाने वाले किसानों के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना मेरा पानी मेरी विरासत की रजिस्ट्रेशन की अंतिम 31 जुलाई तक कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ते हुए धान के क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष भू-जल स्तर में गिरावट आ रही है, ऐसे में सरकार की ओर से मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।
एसडीएम बेरी का कहना है कि धान की खेती सबसे ज्यादा पानी का दोहन मांगती है। ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से वैकल्पिक फसल के रूप में मक्का, कपास, बाजरा, दलहन, बागवानी की फसलों और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना कारगर कदम है। मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत राज्य सरकार ने मक्का, कपास, खरीफ तिलहन, खरीफ दालें, चारा वाली फसलों एवं बागवानी की फसल लगाने पर 7000 रुपए प्रति एकड़ देने का प्रावधान किया है। इस योजना के लाभ पात्र वही किसान होंगे जिनके द्वारा पिछले वर्ष धान की खेती की गई हो। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान अब 31 जुलाई तक मेरा पानी मेरी विरासत योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान fasal.haryana.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। योजना के विषय में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2571553, 2571544 पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
[18/07, 13:26] Dinesh Apro: *बारिश के अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन सतर्क :*
– *जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिनरात एक्टिव*
*झज्जर, 18 जुलाई*
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी दो दिन के अंतराल में भारी बारिश तथा गरज के साथ आंधी आने व बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान झज्जर जिला के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी श्याम लाल पूनिया ने मौसम विभाग के तहत सूचना अनुसार 72 घंटों में बारिश की गतिविधियों में तेज वृद्धि के मद्देनजर जिला वासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग के तहत जारी सूचना में भारी बारिश, आंधी व गरज-चमक के दौरान नागरिक कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों, वृक्षों, ट्रांसफार्मर व बिजली तारों के समीप आश्रय न लें तथा अपने वाहन सावधानी से चलाएं। जलभराव व अन्य आपदाओं के दृष्टिगत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिनरात एक्टिव है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जिनमें झज्जर जिला भी शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के झज्जर जिला सहित पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि येलो अलर्ट का मतलब है कि खतरे के प्रति सावधान रहें। येलो अलर्ट लोगों को सिर्फ सचेत करने के लिए जारी किया जाता है, और ये अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है।
[18/07, 3:44 PM] Apro Satish: *बारिश के अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन सतर्क :*
– *जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिनरात एक्टिव*
*झज्जर, 18 जुलाई*
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी दो दिन के अंतराल में भारी बारिश तथा गरज के साथ आंधी आने व बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान झज्जर जिला के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी श्याम लाल पूनिया ने मौसम विभाग के तहत सूचना अनुसार 72 घंटों में बारिश की गतिविधियों में तेज वृद्धि के मद्देनजर जिला वासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग के तहत जारी सूचना में भारी बारिश, आंधी व गरज-चमक के दौरान नागरिक कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों, वृक्षों, ट्रांसफार्मर व बिजली तारों के समीप आश्रय न लें तथा अपने वाहन सावधानी से चलाएं। जलभराव व अन्य आपदाओं के दृष्टिगत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिनरात एक्टिव है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जिनमें झज्जर जिला भी शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के झज्जर जिला सहित पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि येलो अलर्ट का मतलब है कि खतरे के प्रति सावधान रहें। येलो अलर्ट लोगों को सिर्फ सचेत करने के लिए जारी किया जाता है, और ये अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है।