भारत के विकास का महायज्ञ है ये लोकसभा चुनाव-विक्रम कादयान

– बोले कादियान : पीएम मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रहा पूरा विश्व

झज्जर : 2 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, राम मंदिर का निर्माण करवा कर पूरी दुनिया को संदेश दिया है। देश व प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसलिए आगामी चुनावों में लगातार तीसरी बार देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। यह बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने सीएम मनोहर लाल द्वारा वर्चुअल रूप से विधानसभा स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव देखने के दौरान हवन यज्ञ में आहुति डालने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों व भाजपा कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो को आमजन के समक्ष जाकर रखें। उन्होंने कहा कि लोगों को जाकर समझाएं कि उनका एक-एक वोट देश के विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में मां भारती के पुनरुत्थान की योजना रचना की जा रही है। इसलिए पीएम मोदी को मजबूती देना हर भारतवासी की ड्यूटी बनती है। उन्होंने कहा कि रोहतक पीएम नरेंद्र मोदी की कर्म भूमि रहा है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में रोहतक में लंबे समय तक प्रवास किया है,जो रोहतक के लिए गर्व और गौरव की बात है। यही कारण है कि पीएम मोदी वाराणसी के बाद रोहतक संसदीय क्षेत्र के विकास में रूचि ले रहे हैं। सड़क व रेलवे लाइनों से रोहतक को राष्ट्रीय स्तर का शहर बना दिया है। रोहतक, महम, हांसी रेलवे लाइन के सपने को हकीकत में बदल दिया है। फरुखनगर, झज्जर, बेरी, दादरी रेलवे लाइन का सर्वे का काम शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों से रोहतक संसदीय क्षेत्र का विकास हुआ है। वहीं सीएम मनोहर लाल झज्जर का खूब विकास करवा रहे है। जेएलएन नहर का सीमेंटीकरण करके सिंचाई व्यवस्था में सुधार किया है। रोहतक झज्जर रेलवे लाइन पर ऊपरगामी पुल को धौड़ के पास मंजूरी मिल चुकी है। झज्जर को कमिश्नरी बनाकर यहां की जनता को तोहफा दिया गया है। मनो-नमो के डबल इंजन सरकार के विकास स्पीड बढ़ाने का काम ये लोकसभा चुनाव करेंगे।

इस कार्यक्रम में पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, योगेश दुजाना, जिला महामंत्री रतन सागर, जिला उपाध्यक्ष सीमा दुजाना, बेरी विधानसभा विस्तारक जयवीर सिंघल, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, डीघल मंडल अध्यक्ष बुध राम, छारा मंडल अध्यक्ष हरीश दलाल, ब्लॉक समिति बहादुरगढ़ वायस चेयरमैन सुदीप राठी, सरपंच चमनपुरा अजीत सिंह, सरपंच मदाना खुर्द जोगेंद्र नारा, सरपंच धौड़ सत्यनारायण, महाबीर सिंह धौड़, महिला मोर्चा ज़िला महामंत्री राजबाला देवी, एस सी मोर्चा ज़िला महामंत्री अजय बेरी, ब्लॉक समिति सदस्य धर्मबीर माजरा, ब्लॉक समिति सदस्य सूरजमल माजरा, प्रदीप ऐरन, जगत सिंह दलाल, कृष्ण दलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उजेंद्र दलाल, जय भगवान पंच माजरा, दलजीत सिंह वजीरपुर, बलबीर पिप्यान माजरा, एनजीओ प्रोकोष्ट ज़िला सह संयोजक दिनेश ऐरन, नरेंद्र वत्स दुजाना, महेंद्र आर्य, डॉ ओम प्रकाश आर्य, आई टी प्रमुख हरदीप डबास, सुमित डबास, मनोज जाखड़, बेड़ा सिंह मेहराना, हवा सिंह मदाना, कापूर सिंह डीघल, राज कुमार बरहाना, मदन मोहन वजीरपुर, सुभाष कादियान इत्यादि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।