उपलब्धि:द टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह पाने वाला जीजेयू बना प्रदेश का एकमात्र विवि, देश में 28वीं रैंकिंग

जीजेयू ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान को और अधिक मजबूत किया है। विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में 251-300 रैंक हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है।

जीजेयू के वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि इस रैंकिंग लिस्ट में भारत के 63 उच्च शिक्षण संस्थानों को जगह मिली है, जिनमें से जीजेयू ने प्रतिष्ठित एशियाई रैंकिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस रैंकिंग में जीजेयू हरियाणा का एकमात्र विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय 26.9 से 29.6 के स्कोर के साथ भारत में 28वें स्थान पर रहा है।

वीसी ने बताया कि जीजेयू ने साइटेशंस में 41.7, टीचिंग में 35.4, इंडस्ट्री इनकम में 33.4, इंटरनेशनल आउटलुक में 14.4 और रिसर्च में 11.1 स्कोर हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय ने साइटेशंस में 19वीं रैंक, शिक्षण में 25वीं रैंक, रिसर्च में 54वीं रैंक, औद्योगिक आय में 61वीं रैंक और इंटरनेशनल आउटलुक में 61वीं रैंक हासिल की है। 2021 की इस रैंकिंग में एशिया के 30 देशों के 551 विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं।

वीसी ने बताया कि टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एकमात्र वैश्विक प्रदर्शन तालिका है जोकि विश्वविद्यालयों को उनके सभी मुख्य अभियानों जैसे शिक्षण, अनुसंधान, ज्ञान हस्तांतरण और इंटरनेशनल आउटलुक के आधार पर आंकलन करती है।

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विद्यार्थियों का विश्वास, शैक्षणिक, विश्वविद्यालय नेतृत्व, उद्योग तथा सरकार आदि बिन्दुओं की विस्तृत एवं संतुलित तुलना के लिए 13 क्षमता प्रदर्शन सूचकों का प्रयोग किया जाता है। एशियाई संस्थानों की रैंकिंग में निर्धारित मापदंडों की गणना विशेष रूप से एशिया संस्थान की क्षमताओं को ध्यान में रखकर गई। प्रदर्शन संकेतकों को शिक्षण, रिसर्च, साइटेशंस, इंटरनेशनल आउटलुक व औद्योगिक आय सहित पांच क्षेत्रों में बांटा गया था।

वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार और रजिस्ट्रार प्रो. अवनीश वर्मा ने इस अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी है। रजिस्ट्रार ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय का स्कोपस एच-इंडेक्स 90 है जो इस क्षेत्र में सबसे अधिक है। स्कोपस साइटेशंस 50000 से अधिक हैं जिन्होंने अन्य सभी मापदंडों के साथ रैंकिंग प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई है।

भौतिक विज्ञान’ विषय श्रेणी में मिला था 601-800 रैंक बैंड

इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय को इससे पहले विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में 801-1000 रैंक बैंड में स्थान मिला था। विश्वविद्यालय को टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में ‘भौतिक विज्ञान’ विषय श्रेणी में 601-800 रैंक बैंड भी मिला था।
https://www.facebook.com/groups/1677111972387804/

लब्धि:द टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह पाने वाला जीजेयू बना प्रदेश का एकमात्र विवि, देश में 28वीं रैंकिंग*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =