*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
*आज दिनांक
* 05 जून 2021*
*शनिवार*
नई दिल्ली अनुसार
*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी- पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* रेवती-23:28 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* बव.-17:13 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सौभाग्य-27:33 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 26:49
*🌛चन्द्रराशि-* मीन-23:28 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 08:51 से 10:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी एकादशी पूर्णरात्रि , पंचक 23:27 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , माँ भद्रकाली जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी ) , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 ज्येष्ठ बदी एकादशी 06:22 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , एकादशी तिथि वृद्धि , अचला / अपरा एकादशी व्रत ( सभी के लिए ) , जलक्रीड़ा एकादशी (उड़ीसा ) , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:28 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 26:27 तक , राजयोग 26:27 से सूर्योदय तक , उन्मीलिनी महाद्वादशी व्रत , मेला भद्रकाली एकादशी ( कपूरथला , पंजाब ) , श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस , श्री सुनीलदत्त जयन्ती , श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस व घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी )।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥*
*भावार्थ*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ।_
🌹
*5 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1507 – इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
1659 – मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1661 – महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1716 – इंग्लैंड और सम्राट कैरेल सहाय ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1806 – लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई, सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।
1823 – सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।
1827 – ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1837 ह्यूस्टन शहर, टेक्सास गणराज्य द्वारा शामिल किया गया।
1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
1875 – अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
1882 – बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1883 – विश्व की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस ने अपनी पहली यात्रा आरंभ की। ये पहली ट्रेन थी जिसका एक सिरा क़ुस्तुनतुनिया और दूसरा सिरा पेरिस था।
1888 अमेरिका के डेमोक्रेटर राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के लिए मनोनीत किये गये।
1912 – अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
1928 – हाउस और सीनेट चुनाव फिलीपींस में आयोजित किया गया, जिसमें नेसिअनलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की।
1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था।
1953 – डेनमार्क में नया संविधान अंगीकार किया गया।
1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया।
1968 – अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।
1969 – रूस की राजधानी माॅस्को में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।
1972 – पर्यावरण के संबंध में पहली अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेस स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में आयोजित हुई।
1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया।
1990 – सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2001 – शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़े से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
2002 – भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें ।
2005 – ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2008 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया।
2008 – एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
2008 – अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।
2013 – नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
2013 – पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। इसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने किया था।
2013 – बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।
2017- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण किया है। जीएसएलवी (GSLV) मार्क-3 ने अपने साथ संचार उपग्रह जीसैट-19 को लेकर उड़ान भरी।
2019 – समुद्र से अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ने वाला पहला देश बना चीन ।
2019 – प्रमिला जयपाल अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनीं ।
2020 – वंदे भारत मिशन के तहत 186 यात्री अबू धाबी से कोझीकोड (केरल ) लाए गए।
*5 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1723 – स्काटलैंड के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का एडंबरा में जन्म हुआ।
1877 – मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।
1879 – एन. एम. जोशी – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।
1901 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार , 3 जून का भी वर्णन मिलता है )।
1961 – रमेश कृष्णन – भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।
1972 – योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।
1996 – अपूर्वा अरोड़ा – भारतीय अभिनेत्री ।
*5 जून को हुए निधन👉*
1942 – मास्टर मदन – प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक।
1973 – माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे। इनके अनुयायी इन्हें प्रायः ‘गुरूजी’ के ही नाम से अधिक जानते हैं।
1989 – ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
1996 – आचार्य कुबेर नाथ राय भारतीय लेखक । “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें ।
2004 – रोनाल्ड विलसन रीगन – राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका ।
2015 – आरती अग्रवाल – भारतीय अभिनेत्री ।
2019 – उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन।
2020 – पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का गोवा में निधन।
2020 – कर्ट बिल्टको थॉमस – एक अमेरिकी ओलंपिक जिमनास्ट और अंशकालिक अभिनेता थे।
*5 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 माँ भद्रकाली जयन्ती ( ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी )।
🔅 गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस ।
🔅 श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस ।
🔅 विश्व पर्यावरण दिवस ।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
आपका दिन *_मंगलमय_