समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है योजनाओं का लाभ- सोनू नसीब
– जिला पार्षद14मातनहेल सोनू नसीब ने अन्नपूर्णा उत्सव के शुभारम्भ अवसर पर वितरित किया राशन

मातनहेल 19 अगस्त: जयपाल लाम्बा


सोनू नसीब ने कहा कि अंत्योदय की भावना से सरकार जनकल्याण के कदम उठाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ पहुंचाया जा रहा है। मातनहेल वार्ड 14 से जिला पार्षद एवम जन नायक पार्टी नेता जिन्होंने झज्जर विधानसभा से जेजेपी से चुनाव भी लड़ा सोनू नसीब अन्नपूर्णा उत्सव के तहत गांव मातनहेल रुडिवास नोगामा सासरोली सुन्दरहेटी आदि गांवों में पात्र लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं वितरित किया। ग्रामीणों ने सोनू नसीब का स्वागत करते हुए सरकार की योजनाओं का स्वागत किया।
जिला पार्षद सोनू नसीब ने लाभार्थियों को राशन वितरित करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के साथ-साथ अन्य जनहितकारी योजनाओं को गांव की जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में वर्तमान भारतीय जनता पार्टी व जन नायक जनता पार्टी हरियाणा सरकार माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चोटाला के दिशा-निर्देश से 18 व 19 अगस्त को अन्नपूर्णा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मातनहेल विधानसभा क्षेत्र के सभी राशन डिपो पर लाभार्थियों को राशन का वितरण करते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग अधिकारी शमशेर हुड्डा ,प्रवीन डिपो होल्डर मातनहेल ,रामफल डिपो होल्डर सासरोली, परमजीत ,राजपाल कोच ,यशपाल शर्मा, संजय सुहाग ,संदीप हवलदार रूडियावास, आदि जन नायक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + four =