16 अगस्त, 2021 सोमवार
चंडीगढ़: वरिष्ठ आइपीएस पीके अग्रवाल होंगे हरियाणा के नए डीजीपी, सरकार ने वरिष्ठता को दी तवज्जो
चंडीगढ़- Independence Day 2021: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस की धूम, सीएम ने फरीदाबाद में किया ध्वजारोहण, गुरुग्राम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तो उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नारनौल में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया
चंडीगढ़: स्नातक में ऑनलाइन आवेदन के लिए आज से खुलेगा पोर्टल, दो सितंबर को होगी पहली मेरिट सूची जारी
चंडीगढ़: हरियाणा के 78 गांवों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा,24 घंटे मिलेगी बिजली की आपूर्ति, हरियाणा सरकार ने ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत स्वतंत्रता दिवस पर 78 और गांवों काे 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का फैसला किया
चंडीगढ़: 14 अधिकारियों, जवानों को राष्ट्रपति, वीरता और पुलिस पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की नामों की घोषणा
जींद/कुरुक्षेत्र: स्वतंत्रता दिवस पर महिला किसानों ने जींद में निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, चढूनी कुरुक्षेत्र से पहुंचे सिंघु बार्डर
चंडीगढ़- खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 : खेलो हरियाणा से यूथ गेम्स के लिए तराशे जाएंगे खिलाड़ी, तीन दिवसीय खेलों में प्रदेश के 9680 युवाओं पर रहेगी नजर, पदक जीतने पर मिलेगा नकद पुरस्कार, सात जिलों में होंगी प्रतियोगिताएं
चंडीगढ़: रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बसों में मुफ्त यात्रा, 15 वर्ष तक के बच्चों की भी टिकट फ्री, हरियाणा परिवहन विभाग ने सभी डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सुविधा मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाए
चंडीगढ़: दशकों बाद हरियाणा विधान सभा में बनी प्रवर समिति, विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की पहल पर हरियाणा विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियम क्रमांक 132 के तहत गठित इस समिति में प्रदेश के तीनों प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और जजपा के सदस्य शामिल किए गए
जींद: मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील और शुष्क रहने की संभावना जताई, इस दौरान बारिश की संभावना कम ही जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी
महेंद्रगढ़: पशुओं को ब्रूसेला बीमारी : पशु विज्ञान केंद्र चलाएगा पशुपालकों के लिए वैक्सीन जागरूकता अभियान
पानीपत- टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:अगस्त में हाे रहा रिकाॅर्ड वैक्सीनेशन, राेज 5105 की औसत से 14 दिन में ही 71,473 लाेगाें काे टीके लगे, अगस्त में 42,703 लाेगाेंं काे पहली और 28,770 काे दूसरी डाेज लगी
हिसार: लुवास के नए कैंपस में 2 करोड़ से बनी लैब, आईवीएफ तकनीक से सुधरेगी पशुओं की नस्ल
भिवानी: 18 से हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं, केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू
रेवाड़ी: आईजीयू कैंपस में यूजी-पीजी और कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइ आवेदन प्रक्रिया
रोहतक: प्रदेश के 40 महाविद्यालयों में नए सत्र से शुरू होंगे 74 कोर्स, डायरेक्टर जनरल हायर एजुकेशन (डीजीएचई) ने इन कोर्सों को मंजूरी दी