15 अगस्त को महिला हेल्पलाइन 181 का रेडियो सॉन्ग होगा लॉन्च…
– महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा झज्जर से करेंगी सॉन्ग की लॉन्चिंग
– 24 घंटे महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है महिला हेल्पलाइन की शुरूआत
झज्जर, 14 अगस्त।  
इस बार के 15 अगस्त के मौके पर झज्जर जिले से महिला हेल्पलाइन पर रेडियो गीत का शुभारंभ किया जाएगा। ये शुभारंभ जो प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के हाथों से किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 की शुरुआत 3 दिसंबर 2018 को की गई थी जिसका उद्देश्य था कि महिलाओं को किसी भी तरीके की सहायता के लिए एक फोन नंबर 24 घंटे हर रोज उपलब्ध हो सके।  इस कार्यक्रम के तहत महिला हेल्पलाइन का स्टॉप फोन करने वाली महिला के साथ तब तक फोन पर रहता है जब तक की मदद उस महिला तक पहुंचे और उनकी समस्या का निदान किया जा सके।
महिला हेल्पलाइन की जरूरत को समझते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2021 को एक व्हाट्सएप नंबर भी महिला हेल्पलाइन के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के द्वारा शुरू किया गया था इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक रेडियो गीत इस बार स्वतंत्रता दिवस पर झज्जर जिले से लांच किया जाएगा जिसको करनाल दिल्ली पटियाला चंडीगढ़ समेत कई सरकारी एवं निजी रेडियो स्टेशन पर पर चलाए जाएगा ताकि इस महिला हेल्पलाइन के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।
——————————–
कैप्शन: श्रीमती कमलेश ढांडा, महिला एवं बाल विकास मंत्री हरियाणा सरकार
——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − two =