भाजपा जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
झज्जर : 6अगस्त जयपाल लाम्बा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, जिला प्रभारी महेश चौहान व प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों, विभाग प्रमुखों कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग, प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, स्वाति यादव, प्रदेश संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ व नवीन गोयल, प्रदेश प्रमुख पर्यावरण संरक्षण विभाग के साथ विचार विमर्श करने के बाद झज्जर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने बताया कि नव नियुक्त पदाधिकारियों में सेवानिवृत सूबेदार निरंजन सिंह चौहान को जिला संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, प्रदीप कुमार पी ओ (ऐ एच) जिला सह-संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, प्रकाश धनखड़ को जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, दिनेश कुमार जिला सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ और प्रिंस देशवाल को जिला संयोजक पर्यावरण प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने आशा जाहिर करते हुए कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने पदों की गरिमा को समझते हुए पार्टी की नीतियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से घर-घर तक पहुंचानें का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को बगैर किसी भेदभाव के उनकी योग्यता के मुताबिक उचित सम्मान व पद दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा न देकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान मिलता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

: विक्रम कादियान, जिला अध्यक्ष भाजपा।

कैप्शन: विक्रम कादियान, जिला अध्यक्ष भाजपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + four =