ब्रेकिंग हिसार –
हिसार के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मार्बल व्यापारी के घर चोरी।
व्यापारी सतीश अग्रवाल के घर से 50 तोले सोना, सात लाख नगद और 2 किलो चांदी पर किया हाथ साफ।
कुल 35 लाख रूपए की चोरी।
चोरी की इस वारदात में कुल 5 लोग शामिल।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच में जुटी पुलिस।
घर के साथ लगते खाली प्लाट से 2 बजकर 12 मिनट पर छत के रास्ते घर में घुसे चोर।
वारदात के समय घर में बच्चे समेत सात लोग थे मौजूद।
चोरी की इस वारदात में करीब 1 घंटे तक घर में चोरी करते रहे आरोपी।