भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास रचने से चूकि, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत महिला हॉकी टीम कांस्य पदक से चूकि। ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराया।

भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की 9 बेटियों को 50 – 50 लाख रुपए के नकद पुरुस्कार की घोषणा. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा, भारतीय महिला हॉकी टीम रानी झांसी की तरह अंत तक लड़ी – सीएम हरियाणा

दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार से की मांग  कि ओलिंपिक में देश के लिये पदक जीतने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर सीधी नियुक्ति दी जाए और पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार द्वारा लगाए गए डीएसपी पद पर नियुक्त खिलाड़ियों को प्रमोशन दिया जाए। 

जजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अजय चौटाला ने उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला पर बड़ा बयान दिया है। अजय चौटाला ने कहा कि दुष्‍यंत चौटाला का इस्‍तीफा हमेशा मेरी जेब में होता है। ले‍किन इस्‍तीफा देने से कृषि कानून वापस नहीं होगा।

  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों को बीमे के नाम पर ठगा गया और खराब फसलों के मुआवजे के लिए आज भी किसान मारे मारे फिर रहे हैं, लेकिन उनको फसल खराब होने की राशि आज तक अदा नहीं की गई है।

हरियाणा सरकार ने राज्‍य में जमीन अधिग्रहण को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्‍य में अब रेलवे ट्रैकों और सड़कों के आसपास के दो किलोमीटर के क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण किया जा सकेगा। इससे विकास में आ रही बड़ी बाधा दूर होगी।


हरियाणा में 31 अगस्त तक कोई भी अवैध निर्माण नहीं हटाया जाएगा। इसके अलावा न बैंक या दूसरे वित्तीय संस्थान किसी भवन की नीलामी कर सकेंगे। हाई कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने अंतरिम राहत को एक महीने के लिए बढ़ाया है।


कैबिनेट का फैसला,  गांवों में कृषि भूमि की अदला-बदली पर नहीं देनी होगी स्टांप ड्यूटी, पहले जमीन महिला के नाम होने पर उसे बेचने पर कीमत का 5 प्रतिशत तो पुरुष को 7 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी देनी होती थी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक के बाद चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में पत्रकार वार्ता में निर्णयों की जानकारी दी। कुल 42 एजेंडे बैठक में रखे गए, इनमें से 37 को पास किया गया। उन्होंने बताया कि 82 हजार नए बीपीएल कार्ड बनेंगे। विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा। 

हरियाणा की तेजतर्रार आइपीएस अफसर भारती अरोड़ा ने कृष्ण भक्ति में तल्लीन होने के लिए वीआरएस मांगा है लेकिन उनकी फाइल गृह मंत्री अनिल विज ने लौटा दी है। विज ने लिखा कि भारती एक बेहतरीन अधिकारी हैं।

प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रही प्रक्रिया में गृह मंत्री अनिल विज ने गृह सचिव राजीव अरोड़ा को नोट लिखा है। इसमें कहा है कि यूपीएससी को लिखित में देने के बाद भी सरकार ने अभी तक डीजीपी मनोज यादव का रिलीव क्यों नहीं किया है?

हरियाणा सरकार अब भूमि बैंक बनाएगी। प्रदेश के किसान व अन्य लोग अब जमीन सीधे सरकार को बेच सकेंगे। किसान को जमीन बेचने के लिए निदेश
भूमि अभिलेख के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। गुरुवार को हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इस नीति को मंजूरी मिल गई है। 

कोरोना बुलेटिन

एक्टिव केस – 703 (RH)
मौत – 9646 (RH)
रिकवरी रेट – 98.66%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =