जिला नगर योजनाकार ने तीन के खिलाफ कराया मामला दर्ज
महम
जिला नगर योजनाकार विभाग अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने खेड़ी गांव के रहने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ अवैध रूप से निर्माण करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जिला नगर योजनाकार विभाग अधिकारी का कहना है कि महम से गोहाना रोड पर प्रेम, अतर व नसीब ने सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण कर लिया। पुलिस ने डीटीपीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।