टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेंगे हमारे खिलाड़ी : धनखड़
–प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने दी हरियाणा के खिलाडिय़ों को बेहतर
प्रदर्शन की शुभकामनाएं
बादली/बहादुरगढ़, 23 जुलाई। टोक्यो ओलंपिक में तिरंगे की आन-बान-शान
बढ़ाने के लिए हरियाणा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी पूरा दम-खम लगा देंगे।
हरियाणा के खिलाड़ी अपने देश, प्रदेश,जिला,गांव और अपने अभिभावकों का नाम
रोशन करने के लिए जाने जाते हैं। बुपनिया गांव के जयवीर अखाड़े में
पंहुचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने ओलंपिक में भाग ले रहे
खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन शुरू हो रहा है ऐसे
अवसर पर अखाड़े में खिलाडिय़ों के साथ टोक्यो ओलपिंक में प्रतिभागी
खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए गर्व और गौरव की
अनुभूति हो रही है। सभी को पूरी उम्मीद है कि हरियाणा के खिलाड़ी मैडल
जीतने की पंरपरा को कायम रखेंगे और इस बार पहले से भी बेेहतर प्रदर्शन
करते हुए टोक्यो में हरियाणा और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे।
धनखड़ ने कहा कि देश की ओर से टोक्यो ओलंपिक खेलों में हरियाणा के
सबसे ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और हमें अपने खिलाडिय़ों पर पूरा
भरोसा है कि मैडल भी सबसे ज्यादा जीतकर लाएंगे। उन्होंंने कहा कि झज्जर
जिला से बजरंग पूनिया, मनु भाकर, राहुल रोहिल्ला, दीपक पूनिया और अंतिम
क्षणों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सुमित नागल ने भी टोक्यो
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। धनखड़ ने अंतिम क्षणों में टोक्यो
ओलपिंक में क्वालीफाई करने पर खुशी प्रकट करते हुए सुमित नागल के पिताजी
सुरेश नागल को भी फोन कर बधाई और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
उन्होने कहा कि देश की महिला हॉकी टीम में हरियाणा की नौ बेटियां
प्रतिनिधित्व कर रही हैं,जबकि पुरूष हॉकी में दो, बाक्सिंग में चार,
शूटिंग में चार, एथलेटिक्स में तीन, कुश्ती में सात, डिस्कस थ्रो व लॉन
टेनिस मेंं एक-एक खिलाडी शामिल हैं।
धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने खिलाडिय़ों को मैडल जीतने
पर नकद ईनाम देगी। गोल्ड विजेता को छह करोड़, रजत विजेता को चार करोड़ और
कांस्य पदक विजेता के अढ़ाई करोड़ रूपये दिए जाएंगे। उन्होंंने बताया कि
ओलंपिक में सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को 15 लाख रूपये देने का प्रावधान
किया गया है। खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था की। उम्मीद है
कि प्रदर्शन भी बेहतर होगा और पहले से भी ज्यादा मैडल जीतकर खिलाड़ी
आएंगे और हम सब मिलकर विजेता खिलाडिय़ोंं का दिल खोलकर स्वागत करेंगे।
धनखड़ ने खिलाडिय़ों को गुरू पर्व का महत्व बताया और गुरू परंपरा का
सम्मान करते हुए उनके कोच को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि
खिलाड़ी की प्रतिभा को पहचानने, निखारने, संवारने में सबसे बड़ा योगदान
गुरू का होता है। गुरू पूर्णिमा पर गुरू को सम्मानित करना हमारी समृद्घ
परंपरा रही है। इस अवसर पर जयवीर कोच,के डी पाहसौर, नीरज लोहचब, नरेद्र
जाखड़, बब्लू लुकसर, अशोक डावला सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
फोटो एक: टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग रहे भारतीय खिलाडिय़ों को तिरंगे
के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम
प्रकाश धनखड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 4 =