🪴

🇮🇳शक सम्वत- 1943
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2078
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- त्रयोदशी-13:34 तक
🗒पश्चात्- चतुर्दशी
🌠नक्षत्र- मूल-16:25 तक
🌠पश्चात्- पूर्वाषाढ़ा
💫करण- तैतिल-13:34 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- एन्द्र-12:44 तक
✨पश्चात्- वैधृति
🌅सूर्योदय- 05:36
🌄सूर्यास्त- 19:18
🌙चन्द्रोदय- 17:57
🌛चन्द्रराशि- धनु-दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:59 से 12:54
🤖राहुकाल- 14:10 से 15:52
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- दक्षिण

✍विशेष👉

🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ सुदी त्रयोदशी 13:34 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मंगला तेरस , जया पार्वती व्रतारम्भ ( गुजरात ) , सांयकाल चतुर्दशी में शिव शयनोत्सव , सूर्य सायन सिंह राशि में 19:55 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 16:25 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:25 तक , इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री देवेन्द्र फडणवीस जन्म दिवस , महान गायक श्री मुकेश जयन्ती व राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस।
🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ सुदी चतुर्दशी 10:45 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , कोकिला पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत , प्रदोषव्यापिनी पूर्णिमा में कोकिला रुपिणी शिव का पूजन , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:26 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:44 से 21:26 तक , चातुर्मास प्रारम्भ ( संन्यासी ) , चौमासी चौदस (जैन ) , लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक का जन्म दिवस , अमर शहीद पं. चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस , कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि व राष्ट्रीय प्रसारण दिवस।

🎯आज की वाणी👉

🌹
मूर्खस्तु परिहर्तव्य :
प्रत्यक्षो द्विपदः पशु:।
भिनत्ति वाक्यशूलेन
अदृश्यं कण्टकं यथा ।।
भावार्थ👉
मूर्खों का साथ तुरंत त्याग देना ही उचित है, क्योंकि प्रत्यक्ष रूप से वे दो पैरों वाले पशु के सामान हैं, जो अपने नुकीले वचनों से वैसे ही हृदय को छलनी करता है जैसे अदृश्य काँटा शरीर में घुसकर छलनी करता रहता है।
🌹

22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

648 – यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या की गई।
1678 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेल्लोर का किला जीता।
1702 – ईस्ट इंडिया कंपनी ओल्ड और न्यू ने मिलकर एक कंपनी इंडिया यूनाइटेड कंपनी ऑफ ट्रेडिेग का गठन किया।
1706 – स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की संधि ने राष्ट्रीय विधायिकाओं द्वारा अनुसमर्थन के लिए लंदन में सहमत की।
1729 – ब्राजील के एक मिनास गेराज में हीरे पाए गए।
1731 – स्पेन ने विएना की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1775 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
1802 – जीए लांग ने वियतनाम के अपने एकीकरण को पूरा करने के लिए हनोई पर कब्जा किया।
1808 – फ्रेंच जनरल ड्यूपॉन्ट बेलेन की लड़ाई के बाद स्पेनिश अनियमित ताकतों को आत्मसमर्पण कर दिया।
1873 – सर बेंजामिन पाइन नताल के कॉलोनी के लेफ्टिनेंट – गवर्नर बनाये गए।
1905 – टाफ़्ट-कत्सुरु गुप्त समझौता हुआ।
1918 – अमेरिका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की माैत।
1947 – भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
1981 – भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह ‘एप्पल’ ने काम करना शुरु किया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
2000 – एरिजोना विश्वविद्यालय के खलोलविदों ने बृहस्पति के 17वें प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।
2001- समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
2004 – शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
2005 – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
2008 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
2009 – 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया था।
2010 – दुनिया के महानतम गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीघरन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इनके नाम इस फॉमेंट में सबसे ज्यादा 800 विकेट का रिकोर्ड है।
2011 – नॉर्वे पर अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। पहला हमला आम लोगों और सरकार पर हुआ तो दूसरा वर्कर्स यूथ लीग के समर कैंप में।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति बने।
2013 – चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे।
2013 – ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।
2014 – एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया।
2019 – भारत के भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) एमकेIII-एम1 ने 3840 किलोग्राम भार वाले #चन्‍द्रयान-2 अंतरिक्षयान को पृथ्‍वी की एक कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2019 – शिवा थापा प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने ।
2020 – दक्षिण कोरिया का पहला सैन्य संचार उपग्रह निजी ऑपरेटर ‘स्पेसएक्स’ द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
2020 – निकारागुआ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने वाला 87 वाँ देश बन गया ।
2020 – विश्व व्यापार संगठन (WTO) जनरल काउंसिल ने मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान को ‘ऑब्जर्वर’ का दर्जा दिए जाने की घोषणा की ।
2020 – ओडिशा के बालेश्वर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) में पिछले 15, 16 जुलाई को ध्रुवास्त्र एंटी टैंक मिसाइल का परीक्षण किया गया, जिसका वीडियो 22 जुलाई को साझा किया।

22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉

1894 – सरदार तेजा सिंह अकरपुरी – पहली लोकसभा के सदस्य।
1898 – विनायकराव पटवर्धन – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक।
1923 – मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक ।
1930 – श्रीराम शंकर अभयंकर बीजगणितीय ज्यामिति में उनके योगदान के लिए विख्यात भारतीय गणितज्ञ।
1953 – मज़हर ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1959 – अनंत कुमार – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1965 – संदीप पांडेय – ‘रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।
1970 – देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री।

22 जुलाई को हुए निधन👉

1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1933 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
1968 – मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।
2013 – चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये उत्तर प्रदेश से थे।

22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री देवेन्द्र फडणवीस जन्म दिवस।
🔅 महान गायक श्री मुकेश जयन्ती ।
🔅 राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − seven =