*दिल्ली / AIIMS चीफ गुलेरिया बोले-भारत के बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत, समय आ गया अब खुलने चाहिए स्कूल*

भारत में अभी कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। हालांकि देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बड़ी संख्या में लोगों की वैक्सीनेशन हो चुका है। बच्चों को वैक्सीन लगनी अबी शुरू नहीं हुई है लेकिन जल्द ही उनके लिए वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है। इन सबके बीच एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान आया है। डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि देश को एक बार स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करना चाहिए। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में डॉ गुलेरिया ने कहा कि भारत के बच्चों की इम्यूनिटी काफी मजबूत है और मैं सोचता हूं कि हमें स्कूलों को फिर से खोलने पर सहमत हो जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =