चंडीगढ़, 20 जुलाई-हरियाणा सिविल सचिवालय, न्यू हरियाणा सिविल सचिवालय, सेक्टर-17 चंडीगढ़, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला और हरियाणा राज्य सैनिक बोर्ड पंचकूला में कार्यरत क्लास I व II के अधिकारियों की एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा होने के उपरांत आज नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में विशेष वरिष्ठ सचिव श्री हरीश गोम्बर को चीफ एडवाइजर जबकि विशेष वरिष्ठ सचिव धर्मेंद्र कुमार और उप-सचिव राकेश के.पंवार को बनाया पैटर्न बनाया गया है।
गौरतलब है कि आज श्री हरीश गोम्बर की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया था।
नई कार्यकारिणी में अधीक्षक श्रीमती चरणजीत कौर, श्री धर्मेंद्र सिंह और श्री जितेंद्र सिंगला को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। इसी तरह, निजी सचिव श्री संजय भोरिया व श्री सतवीर जांगड़ा को वाइस प्रेसिडेंट, निजी सचिव श्री सतीश शर्मा को महासचिव और संयुक्त सचिव श्रीमती रश्मि ग्रोवर को वित्त सचिव बनाया गया है। अधीक्षक श्री हरमिंद्र और श्री जगबीर मलिक को सचिव (कार्यालय एवं प्रेस), अधीक्षक श्री गुरमीत को संयुक्त सचिव, अवर सचिव श्री अजय कुमार, अधीक्षक श्री जुगेश और वरिष्ठ सचिव श्रीमती कंचन भल्ला को संगठन सचिव बनाया गया है।
सचिव श्री सज्जन सिंह, अधीक्षक श्रीमती दीपाली मलिक, निजी सचिव श्रीमती शकुंतला राणा, श्रीमती शीला गहलोत, श्री सदन अहलावत, अधीक्षक श्री अनूप राठी, श्री रमेश कुमार और श्री संजय हुड्डा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
०००००