20 जुलाई, 2021 मंगलवार*

*चंडीगढ़- हरियाणा के छह जिलों (चरखी दादरी, सोनीपत और रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाडी) में रेड अलर्ट : 24 घंटे में 200 एमएम से ज्यादा बारिश होने की संभावना*

*चंडीगढ़: एचपीएस से आईपीएस प्रमोट किए गए 10 अधिकारी, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश*

*चंडीगढ़- अनिल विज की अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में आई गर्माहट: सूत्रों के अनुसार प्रदेश के गृह, स्वास्थ्य एवं निकाय मंत्री अनिल विज प्रदेश के हालातों और कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के चलते की गई तैयारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले*

*चंडीगढ़- हरियाणा को इसी माह मिलेगा नया डीजीपी, मनोज यादव 31 जुलाई को किए जाएंगे रिलीव: विज*

*चंडीगढ़: कोरोना से अनाथ होने वाले बच्चों को मिलेंगे 2500 रुपये प्रति महीना, अनिल विज ने की घोषणा*

*चंडीगढ़: कोरोना वायरस: पंजाब में 56 और हरियाणा में 30 पॉजिटिव मिले, दोनों राज्यों में आठ मरीजों की मौत*

*चंडीगढ़: हरियाणा में नहीं थम रहा ब्लैक फंगस: सात दिन में 42 नए मामले, रोहतक-हिसार में सबसे ज्यादा केस*

*कुरुक्षेत्र: अंत्योदय सरल पोर्टल (Antyodaya Saral Portal) पर कुरुक्षेत्र ने 9.5 आरटीएस स्कोर लेकर हरियाणा प्रदेश में टॉप, इस पोर्टल पर 58982 आवेदनों और शिकायतों का निपटारा किया जा चुका*

*रोहतक: प्रदेश में रोहतक जिला लिंगानुपात में अव्वल रहा है। जनवरी से जून के आंकड़े के अनुसार जिले में 9603 बच्चों ने जन्म लिया, इनमें लडक़ों की संख्या 4895 रही, जबकि लड़कियों की संख्या 4708*

*चंडीगढ़: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 9 अगस्त करें आवेदन-विस्तृत जानकारी व दिशा-निर्देश भारत सरकार के गृह मंत्रालय मंत्रालय की वेबसाइट https://nationalunityawards.mha.gov.in पर देखी जा सकते हैं*

*सभी तरह की लेटेस्ट विविध एवं शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें*

*चंडीगढ़- साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला : सीबीआइ ने राम रहीम के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की*

*चंडीगढ़: माननीयों पर दर्ज आपराधिक मामलों की जांच में देरी पर संज्ञान के मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को आदेश दिया कि वो इस मामले में हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश व सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस बाबत जारी पत्र को देखे व जांच कर रिपोर्ट दें*

*हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू*

*चंडीगढ़: सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर विज ने कसा तंज, याद दिलाया मुन्नी बदनाम बाला बयान*

*चरखी दादरी: किसानों के विरोध के बावजूद सामान्य हॉस्पिटल के कार्यक्रम में पहुंची बबीता फोगाट और सामान्य हॉस्पिटल में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया*

*चंडीगढ़- हरियाणा की ब्लॉकों में पारंपरिक कलाओं पर आधारित उद्योग किए जाएंगे विकसित: डिप्टी सीएम*

*चंडीगढ़: डिप्टी सीएम ने उचाना को दिए कई बड़े तोहफे, उचाना में एक और नया महिला कॉलेज, एक रूरल इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने समेत क्षेत्र के औद्योगिक, नहरी, ग्रामीण सड़क विकास आदि से संबंधित कई बड़ी घोषणाएं शामिल*

*कैथल: रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर, कैथल डिपो ने कोरोना की दूसरी लहर में केस कम होने के बाद 108 रोडवेज व किलोमीटर की बसों में से 100 बसों को रूटों पर उतारा*

*पानीपत/चंडीगढ़: पानीपत के कायाकल्प को लेकर मुख्यमंत्री ने ली खास बैठक, 60 करोड़ का बजट स्वीकृत*

*यमुनानगर: शिक्षा मंत्री ने दिए फिर से स्कूल बंद करने के संकेत, बोले- ‘बच्चों की जान खतरे में…*’

*करनाल: बीजेपी की मीटिंग का विरोध करने पहुंचे किसानों को हिरासत में लिया, बाद में रिहा किया*

*चंडीगढ़: चढूनी और टिकैत के खिलाफ किसान नेता गुणी प्रकाश ने खोला मोर्चा, बोले- इनकी जल्द गिरफ्तारी की जाए*

*चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और बाकी नेताओं के साथ में हाल के दिनों में हुई घटनाओं और किसान आंदोलन के नाम पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा कानून हाथ में लिए जाने को लेकर डीजीपी हरियाणा की अधिकारियों के साथ अहम बैठक आज*

*हांसी(हिसार): रामायण टोल पर डिप्टी सीएम को दिखाए काले झंडे, उल्टी साइड से निकले दुष्यंत*

*पलवल: हरियाणा के पलवल जिले में स्थित विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए विभिन्न स्किल कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया शुरू*

*चंडीगढ़- सेवा का अधिकार आयोग का फरमान : सेवा डिलीवरी में देरी करने वाले दोषी अफसरों पर होगा जुर्माना, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा सेवा डिलीवरी में जरूरत से ज्यादा देरी के सभी मामलों के लिए दोषी अधिकारियों पर जुर्माना लगाने का लिया गया निर्णय*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + thirteen =