अवैध हथियार देसी पिस्तौल के साथ एक नाबालिग आरोपी काबू
बादली
पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। थाना बादली के एरिया से सीआईए टू बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। विशेष रुप से नाजायज असलाह पकड़ने तथा वांछित दोषियों की धरपकड़ करने के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी को थाना बादली के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा जिला में अवैध असलाह रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए टू की एक टीम द्वारा अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को काबू किया गया।
उन्होंने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना बादली के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए नाबालिग आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया।