*चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व*
*वॉलेंटियर्स ने किया बुजुर्ग व जरूरतमंद मतदाताओं का सहयोग*
झज्जर, 5 अक्तूबर।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिले में शनिवार को हुए विधानसभा चुनावों के दौरान वॉलंटियर्स ने लोकतंत्र के प्रति अपने समर्पण का एक सुंदर उदाहरण पेश किया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में वॉलेंटियर्स ने सक्रिय रूप से जरूरतमंद मतदाताओं का सहयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वॉलंटियर्स ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया था। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर, छाता और बैठने की सुविधाएं मुहैया कराई गई, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। कई केंद्रों पर वॉलेंटियर्स ने विशेष रूप से तैयार रैंप का इस्तेमाल कर दिव्यांग जनों की मदद की। साथ ही, वे बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुँचाने और वापसी में सहयोग देने में भी तत्पर दिखे। मतदान करने आए कई बुजुर्ग मतदाताओं ने वॉलंटियर्स के इस सहयोग की सराहना की। जिला प्रशासन ने वॉलंटियर्स के इस सहयोग की प्रशंसा की और कहा कि उनके योगदान से चुनाव प्रक्रिया और भी सुगम और समावेशी हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने कहा, वॉलंटियर्स ने जिस तरह से अपने समय और प्रयासों का योगदान दिया है, वह सराहनीय है। यह दर्शाता है कि हम सब मिलकर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं।
———-
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने किया मतदान*
झज्जर, 5 अक्तूबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिले में लोकतंत्र के महापर्व में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सुबह करीब 8 बजे बूथ नंबर 60 पर पहुंचकर मतदान किया और लोकतंत्र में अपने अधिकार का उपयोग करते हुए नागरिकों को प्रेरित किया। मतदान करने के बाद डीसी ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यह न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।
————–
फोटो – मतदान करने के बाद नीली स्याही लगी उंगली दिखाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ।
*मतदाता जागरूकता क्विज संपन्न, सभी प्रतिभागियों ने किया क्विज सफलतापूर्वक पूरा*
*1700 लोगों ने लिया क्विज में हिस्सा, मतदाता जागरूकता के लिए शुरू किया था क्विज*
झज्जर, 5 अक्तूबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
स्वीप अभियान के तहत चलाए गए क्विज में जिला वासियों की काफी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। क्विज में करीब 1700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए चुनाव से संबंधित प्रश्नों का जवाब दिया। खास बात ये रही कि क्विज में शामिल ज्यादातर लोगों ने अधिकतर सवालों का सही जवाब दिया। क्विज में 20 प्रश्नों को शामिल किया गया था व प्रत्येक प्रश्न के लिए 20 पॉइंट निर्धारित किए गए थे। क्विज में औसत 350 प्वाइंट प्रतिभागियों को मिले। जिससे स्पष्ट है कि अधिकतर प्रतिभागियों ने क्विज को सफलतापूर्वक पूरा किया। जिला स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि क्विज में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व
जिले के सभी 807 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण रहा मतदान : जिला निर्वाचन अधिकारी
– निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए अलर्ट मोड में रहा प्रशासन
– जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम से चारों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर रखी पैनी नजर
-नेहरू कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी ईवीएम
झज्जर, 5 अक्तूबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के चलते शनिवार को जिले में सभी 807 मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले में नागरिकों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सुबह निर्धारित समय 7 बजे मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। मॉनिटरिंग के लिए जिला मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में मतदान केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये समूचे जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी गई। प्रशासन की तरफ से मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी व किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहा। उन्होंने मतदान केंद्रों का दौरा किया व इस दौरान पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली। लघु सचिवालय में स्थापित कंट्रोल रूम के लिए विशेष टीम लगाई गई जिसने पूरी मतदान प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखी। इस दौरान पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन,एडीसी सलोनी शर्मा,डीसीपी शशांक कुमार सावन,डीसीपी लोगेश कुमार,डीएमसी परवेश कादियान मौजूद रहे। शनिवार की शाम सात बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में 65.8 प्रतिशत मतदान रहा।
बॉक्स
जिले में विधानसभा के अनुसार मतदान प्रतिशत
(शाम सात बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में 65.8 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र के अनुसार आंकड़े निम्न प्रकार से हैं)
बादली – 70.2 प्रतिशत
बहादुरगढ़ -64.5 प्रतिशत
बेरी – 64.6 प्रतिशत
झज्जर – 64.4 प्रतिशत
बॉक्स
जिले में विधानसभाओं के अनुसार इतने मतदाताओं ने किया मतदान
बादली – 1 लाख 31 हजार 634 वोटर ने मतदान किया।
बहादुरगढ़ – 1 लाख 58 हजार 567 मतदाताओं ने किया मतदान
बेरी – 1 लाख 18 हजार 337 वोटरों ने मतदान किया।
झज्जर -1 लाख 22 हजार 327 मतदाताओं ने वोट डाले।
जिला में कुल मतदान 5 लाख 30 हजार 865 हुआ।
बॉक्स
अब मंगलवार 8 अक्टूबर को होगी मतगणना
उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां द्वारा नियमानुसार ईवीएम जमा करवाने की प्रक्रिया नेहरू कॉलेज में चल रही है। देर रात तक सभी ईवीएम जमा होने की प्रक्रिया पूरी होगी। सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है। सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों नामत: बेरी,बादली,बहादुरगढ और झज्जर की मतगणना आठ अक्टूबर मंगलवार को होगी व स्ट्रांग रूम के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी कर दी गई है।
——————–
झज्जर शहर के एक मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने के बाद खुशी जाहिर करते हुए युवती ।
मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता अपना वोटर कार्ड दिखाते हुए।