*जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित*
झज्जर, 4 अक्तूबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मतदान के दिन कंट्रोल रूम के लिए विशेष नंबर जारी किए गए हैं जिनके माध्यम से कोई भी नागरिक चुनाव अवांछित गतिविधि के बारे की सूचना दे सकते हैं। जिला स्तर पर चारों विधानसभा से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत व सूचना फोन नंबर 01251-253116 पर दे सकते हैं। इसके अलावा बहादुरगढ़ विधानसभा के कंट्रोल रूम का फोन नंबर 01276-297306, तथा झज्जर के फोन नंबर 01251-296058 पर भी सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही टास्क फोर्स त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत पर एक्शन लेगी। कंट्रोल रूम में विशेष तौर पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनके द्वारा सीसीटीवी कैमरों के जरिये प्रत्येक बूथ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।