हरियाणा विधानसभा 10 सितंबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणा विधानसभा चुनाव :———
बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान प्रदेश के दिग्गज नेता सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली और चुनाव प्रभारी विप्लब कुमार देव करायेंगे। बीजेपी चुनाव कार्यालय रोहतक से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कल 9 सितम्बर से 12 सितंबर तक सभी बीजेपी के उम्मीदवार नामांकन करेंगे बीजेपी का कौन उम्मीदवार किस तारीख क़ो नामांकन करेगा। इसका विवरण इस प्रकार हैं।
9 सितम्बर सोमवार क़ो अम्बाला सिटी मेँ असीम गोयल व नलवा मेँ रणधीर पनिहार के नामांकन मेँ सीएम नायब सैनी, समालखा मेँ मनमोहन भड़ाना के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सफीदों मेँ राजकुमार गौतम के साथ पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, उचाना कलां मेँ देवेंद्र अत्री व रतिया से सुनीता दुग्गल के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली रहेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
9 सितम्बर क़ो रेवाड़ी मेँ बीजेपी प्रत्याक्षी लक्ष्मण सिंह यादव के नामांकन मेँ रहेंगे। फरीदाबाद से विपुल गोयल व तिगांव मेँ राजेश नागर के नामांकन मोके पर प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी विप्लव देव उपस्थित रहेंगे।
10 सितम्बर मंगलवार क़ो लाडवा से सीएम नायब सैनी खुद का नामांकन करेंगे इसी दिन भिवानी से घनश्याम सर्राफ भी अपना नामांकन करेंगे, केंद्रीय मंत्री जी शेखावत इस मौके पर घनश्याम सर्राफ के साथ रहेंगे, मंगलवार क़ो हीं मुलाना से संतोष सारवान सढोरा से बलवंत सिंह शाहबाद से सुभाष कलसना, थानेसर से सुभाष सुधा पेहवा से कमल जीत सिंह, इंद्री से राजकुमार, करनाल से जगमोहन आनंद, पानीपत से प्रमोद विज़ सोनीपत से निखिल मदान,, महम से दीपक हुड़्डा नामांकन करेंगे।
11 सितम्बर क़ो अम्बाला से अनिल विज़, कालांवाली से राजेंद्र, लोहारू से जेपी दलाल, कलानौर से रेणु डाबला, बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक, बादली से औमप्रकाश धनखड़ झज्जर से कप्तान बीरधाना , बेरी से संजय कबलाना, अटेली से आरती राव नामांकन करेंगी।
12 सितम्बर क़ो तोशाम मेँ श्रुति चौधरी अपना नामांकन करेंगी इस मौके पर सीएम नायब सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, एवं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भी साथ रहेंगी। १२ सितम्बर क़ो हीं बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि, जींद से कृष्ण मिड्डा, गोहाना से डॉ अरविन्द शर्मा व कोसली से अनिल डहीना नामांकन करेंगे।