तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़

पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी के एरिया से तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए चौकी मांडोठी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल पूनिया ने बताया कि विपिन निवासी सेक्टर 6 बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया था कि हमने लाल नगर बहादुरगढ़ में फैक्ट्री लगा रखी है जिसमें 3 जुलाई 2024 को मैं और मेरा मामा फैक्ट्री के ऑफिस में बैठे हुए थे तभी मेरे चाचा का लड़का नवीन और नवीन के मामा का लड़का दीपक वहां पर आए और उन्होंने अपने हाथ में लिए हुए तेजधार हथियार से हम पर हमला कर दिया। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चौकी में तैनात मुख्य सिपाही नवीन कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन निवासी सेक्टर 6 बहादुरगढ़ व दीपक निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग एक कुल्हाड़ी व दा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

बादली निवासी एक किशोर पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में एक आरोपी गिरफतार

बादली

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को एक किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक राजेश ने बताया कि बादली निवासी एक किशोर ने शिकायत देते हुए बताया कि उनकी बादली बस स्टैंड के पास दुकान है। उसके पिता जी ने धान की ट्राली भरकर दुकान के सामने खडी कर रखी थी और वह ट्रैक्टर ट्राली के पास बैठा हुआ था। 27 अक्टूबर 2023 की रात को बादली निवासी कर्ण, आदित्य व उसके साथी मोटर साईकिल पर बैठकर आए और उसे वहा बैठा देखकर गाली गलोच करने लगे। जब उसने शोर किया तो वे झगड़ा करने लगे। उसी समय एक ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्तोल से उसपर सीधा फायर किया और फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में अपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन द्वारा द्वारा कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को थाना बादली में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान साहिल निवासी बादली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त झज्जर  लोगेश कुमार ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारी की मीटिंग लेते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

झज्जर

पुलिस कमिश्नरी झज्जर में नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार द्वारा लघु सचिवालय में झज्जर जोन के सभी एसीपी,थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली। जिसमें उन्होंने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाले प्रत्येक फरियादी को शिकायत के बाद उसकी रिसीविंग जरूर देनी है और उनके साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर निपटारा करने के दिशा निर्देश दिए। किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत संज्ञान ले और जिम्मेवारी के साथ उसका निवारण करे। किसी भी कार्य को करते समय कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अति आवश्यक है। अनुसंधान अधिकारी अपने पास पेंडिंग पड़ी शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करें तथा पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए ताकि पीड़ित को न्याय दिलवाया जा सके। अगर किसी भी पुलिस कर्मचारियों के काम में किसी प्रकार की कमियां पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इसलिए निष्पक्ष और पूरी ईमानदारी से पुलिस कर्मचारी अपने काम को करें जिससे थाने में आने वाले पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके l क्राइम को रोकने व क्रिमनल को पकड़ने के लिए योजना बनाकर कार्रवाई करने व किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करने व अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के दिशा निर्देश देते हुए क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर सम्भव कदम उठाने व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए राइडर पीसीआर को लगातार गस्त करने व समय 2 पर नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच करने के भी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कानून को लेकर भी पुलिस उपायुक्त बैठक में मौजूद सभी पुलिस के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए विस्तार से विचार विमर्श किया गया l साथ ही उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सुनिशित करने तथा अपराधों की रोकथाम करने के साथ साथ वांछित ,अति वांछित व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने व वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन करने के दिशा निर्देश दिए।मीटिंग के दौरान एसीपी धर्मवीर सिंह, एसीपी अनिल कुमार, एसीपी गुलाब सिंह व झज्जर जोन के सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

गाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

झज्जर

पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार आईपीएस के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को प्रोडक्शन वांरट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में जानकारी देते हो थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि मुकेश निवासी मांगावास जिला झज्जर ने शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर बेरी से झज्जर की तरफ जा रहा था तभी उसे बेरी झज्जर रोड पर तीन कैंटन जाते हुए दिखाई दिए, जिनका उन्होंने पशु होने के संदेश पर रूकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए झज्जर रेलवे फाटक के पास भीड़ होने के कारण दो गाड़ी चालकों को पकड कर उनके कैंटरो की जांच की तो उसमें गाय मिली। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त झज्जर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के एक आरोपी कृष्ण निवासी पंजाब को जो पहले से ही किसी अन्य अपराधिक मामले में फरीदकोट जेल में बंद है को एक दिन के पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय अदालत के आदेश अनुसार वापिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मोटरसाइकिल से अवैध शराब ले जाते हुए दो आरोपी काबू

बहादुरगढ़

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी एमआईई की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जाते हुए काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए चौकी एमआईई प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सज्जन ने बताया कि चौकी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बहादुरगढ़ शहर से दिल्ली की तरफ मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जा रहे हैं। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार कि पुलिस टीम द्वारा सेक्टर 9 मोड पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जाने लगी। जो मिली सूचना के अनुसार कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आते दिखाई दिए। जिसे पुलिस पार्टी ने रुकवा कर उनकी जांच की तो उनके बैग से अवैध देसी शराब के 35 पव्वे बरामद हुए और मोटरसाइकिल की डिग्गी से अवैध देसी शराब के 40 पव्वे बरामद हुए। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल निवासी बिहार हाल परनाला व विकास निवासी टिकरी कलां दिल्ली हाल परनाला के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

: मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू, आरोपी से 9 किलो 187 ग्राम गांजा बरामद

बहादुरगढ़

पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध धंधा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टॉफ झज्जर की टीम द्वारा नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टॉफ प्रभारी उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ झज्जर की एक टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अंकित निवासी पटेल नगर सोनीपत मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। जो आज अवैध नशीला पदार्थ लिए हुए लडरावन से कुछ दूरी पर बहादुरगढ़ की तरफ सोनीपत जाने की फिराक में खड़ा है। जिस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टॉफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक विरेंद्र की पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना के अनुसार कुछ दूरी पर एक नौजवान लड़का बैग लिए हुए सड़क के पास खड़ा दिखाई दिया। जिसे पुलिस की टीम ने मौके पर काबू करके उसका नाम पता पूछा और मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के बैग से दो थैलिया में नशीला पदार्थ 9 किलो 187 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसमें आगामी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम में तैनात उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने एक और आरोपी को काबू किया पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र निवासी झुग्गी कॉलोनी इंडस्ट्रीज एरिया सोनीपत को काबू किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी महेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वहीं दूसरे आरोपी अंकित को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।