*शहरी विकास योजना को लेकर प्रभावी रूप से कार्य करें अधिकारी : डीसी*
*- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों की बैठक में की शहरी विकास प्लान की समीक्षा

*झज्जर, 04 जुलाई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आमजन को जरूरी सुविधाएं प्रदान करना सरकार और प्रशासन का पहला कार्य है,इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें,ताकि नागरिकों को शहरी क्षेत्रों में चल रही विकास योजना व परियोजनाओं का लाभ तय समय पर मिल सके। इससे पहले डीएमसी परवेश कादियान ने विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
डीसी गुरुवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक में शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बहादुरगढ़,झज्जर नगरपरिषद और बेरी नगरपालिका से जुड़े अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की स्टेट्स रिपोर्ट लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए सजग है,शहरी क्षेत्रों में केंद्र और प्रदेश सरकार से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है,इन योजनाओं पर चल रहे निर्माण कार्यों की समय -समय पर मॉनिटरिंग की जाए,साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने झज्जर नगरपरिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सिंचाई विभाग के विश्रामगृह के समीप खाली पड़ी भूमि पर बरसाती पानी की निकासी के पंप सेट लगाते हुए पानी निकासी कराना सुनिश्चित करें,शहर में बरसात के दौरान कहीं भी जलभराव ना हो,इसके लिए प्रभावी रूप से कार्य करें। डीसी ने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के साथ-साथ निर्माण की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला,एक्सईएन डालचंद,नगर परिषद झज्जर से एक्सईएन मंजीत दहिया,एमई राजेश कौशिक,बेरी नगरपालिका सचिव ललित गोयल, एमई सुनील लाठर,जेई रोहित लोहचब,बीआई विवेक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • : *ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल लिटरेसी के बारे में किया जागरूक कार्यशाला में ग्रामीण*
    *- महिलाओं को दी गई बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी
    *झज्जर, 4 जुलाई।*

जिले में महिलाओं को सशक्त करने के लिए उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में बाल विकास विभाग द्वारा संवाद भवन में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के दूसरे दिन ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल लिटरेसी को लेकर जागरूक किया गया।उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए जिला स्तर पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में दूसरे दिन बड़े महत्वपूर्ण विषय पर महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान डिजिटल साक्षरता को लेकर महिलाओं को ज्ञान दिया गया। क्योंकि डिजिटल साक्षरता वर्तमान समय की जरूरत है। महिलाओं को अपने बच्चों को डिजिटल साक्षर बनाने का आह्वान किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सशक्त बनाने की दिशा में विभाग द्वारा डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अभियान के तहत लगातार कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अनेक विभागों को एक मंच पर लाते हुए महिलाओं जागरूक किया जा रहा है। तीन दिवसीय जागरूकता अभियान के दूसरे दिन महिलाओं को डिजिटल साक्षरता के बारे में बताया गया व कम्प्यूटर संचालन के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बेसिक कंप्यूटर स्किल्स आज के समय की जरूरत है और महिलाओं को स्वयं कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी में पारंगत होना चाहिए व अपने घर में बच्चों को भी करना चाहिए। इसके अलावा कार्यशाला में डॉ ज्योति द्वारा महिला उत्पीड़न संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी तथा जिला बाल संरक्षण व बाल मजदूरी के बारे में बताया। विभाग द्वारा अनाथ बच्चों को दी जा रही ही स्पांसरशिप स्कीम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला में साल्हावास व डीघल गांव की महिलाओं ने हिस्सा लिया व कार्यालय की अगली गतिविधि 8 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।

——————–

*जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक पांच को*
*-हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन और सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण मंत्री डॉ अभय सिंह यादव सुनेंगे जनसमस्याएं*
*झज्जर, 04 जुलाई।* जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक शुक्रवार 05 जुलाई को सुबह 11 बजे संवाद भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन और सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री डॉ अभय सिंह यादव करेंगे। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 15 परिवाद रखे जाएंगे। बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के उपरांत सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव साढ़े 12 बजे झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगे।

===============

*सुरमयी शाम, मेरी आवाज मेरी पहचान के लिए ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए आवेदन शुरू*
*- कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा करवाया जा रहा है आयोजन*
*झज्जर, 4 जुलाई।

भारत में नृत्य प्राचीनकाल से एक समृद्ध एवं जीवंत परम्परा रही है। कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रदेश के किशोरों व युवाओं में इस परंपरा को प्रचलित रखने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा शास्त्रीय नृत्य कथक एवं भरतनाट्यम की कार्यशाला एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि देश के कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा शास्त्रीय नृत्य, कथक और भरतनाट्यम परआधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए नपूर 2024-25 के तहत ऑडिशन लिए जाएंगे। इसमें केवल हरियाणा मूल के 15 से 35 वर्ष के युवा उभरते कलाकार भाग ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।वहीं, सुरमयी शाम, मेरी आवाज मेरी पहचान के लिए भी ऑडिशन लिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में भारत वर्ष के सुविख्यात गायक, गायिकाओं जैसे मोहम्मद रफी, हेमंत कुमार, सुरेश वाडेकर लता मंगेशकर आदि द्वारा गाए गए गीतों का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ऑडिशन लिए जाएंगे। इन गतिविधियों में हिस्सा लेने के इच्छुक युवा, कलाकार अपना आवेदन विभाग की ईमेल artandculturalaffairshry@gmail.com पर निर्धारित अवधि तक भिजवा सकते हैं। किसी प्रकार की की जानकारी लेने के लिए 9728970819 व 6239573353 संपर्क कर सकते हैं।

============

*डीसी व एडीसी ने सुनी समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश*
*- नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी: डीसी*
*झज्जर, 4 जुलाई।

नागरिकों की समस्याओं के समाधान में जिला व खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर कारगर सिद्ध हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान होने से उनमें सरकार व जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। वे सरकार की इस मुहिम से बेहद प्रसन्न नजर आ रहे हैं।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने गुरुवार को समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश धिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करें। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर एडीसी सलोनी शर्मा भी मौजूद रही।
डीसी व एडीसी द्वारा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पेयजल, स्वामित्व रजिस्ट्री सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी गईं। समस्या के समाधान करवाने के लिए आए नागरिक ने बताया कि वह वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के लिए आए थे। अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से वह बहुत ही खुश हैं। समाधान शिविरों में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जन स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।

===============

*नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी : एसडीएम*
– *गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में आई आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें*
– *परिवार पहचान पत्र और पेंशन से संबंधित शिकायतों के तुरंत समाधान के दिए निर्देश*

*बेरी( झज्जर), 04 जुलाई।*

स्थानीय लघु सचिवालय में गुरुवार को डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एसडीएम रविंद्र मलिक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याएं दूर करने में किसी स्तर पर देरी न हो। बिना किसी ठोस वजह के आवेदनों को लंबित न रखा जाए। हर संभव कोशिश करें कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो। उन्होंने कहा कि हर रोज की रिपोर्ट मुख्यालय को जाती है और जहां प्रतिदिन आने वाली समस्याओं पर की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा होती है।
समाधान शिविर में कुल सात समस्याएं आईं। एसडीएम ने सभी समस्याओं पर संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंपा। शिविर में पेंशन और परिवार पहचान से संबंधित ऐसे बहुत से आवेदन आए, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पेंशन और परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के बारे में एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों की फिजीकल वेरीफिकेशन हो चुकी है, उन मामलों का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए। लोगों को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
*लिखित आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज भी लगे हों*
एसडीएम ने कहा कि आवेदन लेते समय आवश्यक दस्तावेज शिकायत पत्र के साथ जरूर लगे हों। ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें जरूरी दस्तावेज साथ नहीं लगने के कारण भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र न होने के कारण भी बहुत सी समस्याओं का हल नहीं हो पाता। इसी प्रकार से जमीन संबंधित मामलों में राजस्व विभाग से रिकार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई आवेदनकर्ता पढा-लिखा नहीं और उनको दस्तावेजों की जानकारी नहीं है तो ऐसे लोगों को जानकारी देना जरूरी है।
*समाधान शिविर में यह अधिकारी रहे मौजूद*
इस अवसर पर नपा सचिव ललित गोयल, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजीव यादव,पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषि पाल,नपा जेई रोहित लोहचब उपाधीक्षक बिजेंद्र नांदल,एसडीओ पंचायतीराज राजकुमार, कानूनगो ओमप्रकाश, विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
——————