पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प के साथ पौधारोपण करना आवश्यक : विक्रम कादियान
– बोले कादियान: जिले के 13 मंडलों के सभी गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
झज्जर : आज मानव सभ्यता को सबसे बड़ा खतरा मानव से ही है। अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का दोहन करने से सीधा स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। धीरे-धीरे जंगल खत्म होते जा रहे है। जिसके चलते प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मांग है। धरती मां को हरा-भरा करने और पर्यावरण में आक्सीजन बढ़ाने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी है। इसलिए जिले के 13 मंडलों के सभी गांवों में भाजपा ने पर्यावरण दिवस के पर्व पर पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य करने का बीड़ा उठाया है। आज हर गांव में भाजपा कार्यकर्ता पौधारोपण रूपी यज्ञ कर रहे है ताकि कोरोना संक्रमण से स्वर्गवासी लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थाना की जाए। यह बात बेरी मंडल के दूबलधन गांव के अलवाला जोहड़ दूबलधन किरमान में पौधारोपण करते हुए  भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा  कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट काल में मानवता की सेवा की है। वे अपने गांव व मौहल्ले में निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहे है। इसी कड़ी में आज पौधारोपण अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आक्सीजन की कमी ही रोगों का कारण है। पौधे लगाना पर्यावरण यज्ञ है। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधे लगाना पर्यावरण शुद्धिकरण का कारगर अभियान है। उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की पालना करते हुए संक्रमण चैन को तोड़ना ही कोरोना से मुक्ति का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कोरोना की बीमारी के कारण अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन धारण किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कोरोना प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाए, क्योंकि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर बेरी मंडल अध्यक्ष  अशोक शर्मा, अजीत बेरी, सुरेंद्र उर्फ़ पप्पू पार्षद, सुनील नंबरदार, पंडित आसाराम अधिवक्ता, वेदकुवार, बलवान, सूरजमल, पाले राम, बलराम उर्फ़ ढिल्ला, रमेश, परमजीत, जल करण, ओमप्रकाश, शमशेर, ढिल्लु, बुधराम, पंडित रविंद्र, रविंद्र मलिक, सुनील पहलवान, मुकेश वाल्मीकि, नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − seven =