साल्हावास थाना में हुआ हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

साल्हावास 28 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना सालावास में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।इस हेल्थ चेक अप कैंप में सामाजिक संस्था कोसली से डॉक्टर सुषमा यादव ने अपनी टीम के साथ थाना में पहुंचकर थाना साल्हावास व उसके अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी झाड़ली व मातनहेल के सभी पुलिस कर्मचारी का निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की।इस चेकअप कैंप में ब्लड प्रेशर के साथ-साथ और भी कई जांच कि गई, इस दौरान करीब 40 पुलिस कर्मचारियों का हेल्थ चेक किया गया,साथ ही साथ रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर द्वारा उन्हें परामर्श दिया गया। डॉ सुषमा ने कहा कि समय-समय पर हर व्यक्ति को अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए जिससे उसे जानकारी मिलती रहती है कि उसके शरीर में किसी तरह की कोई कमी तो नहीं हो रही है। इस दौरान थाना प्रबंधक सालावास दिलबाग सिंह व उनकी टीम द्वारा चेकअप के लिए आई डॉक्टर और उनकी टीम का स्वागत करते हुए उनके कार्य की सराहना की।