पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री शशांक कुमार सावन ने संभाला पुलिस मुख्यालय झज्जर व क्राइम का कार्यभार

झज्जर 28 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

रेवाड़ी से स्थानांतरित होकर आए एसपी शशांक कुमार सावन, आईपीएस ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नरी झज्जर में पुलिस उपायुक्त(पुलिस मुख्यालय झज्जर व क्राइम) के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है।हरियाणा सरकार द्वारा विगत दिनो प्रदेश मे किये गये पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियो के तबादला के आदेशों के तहत आईपीएस अधिकारी श्री शशांक कुमार सावंन का तबादला पुलिस डीसीपी मुख्यालय झज्जर व क्राइम के तौर पर किया गया था। इससे पूर्व वे पुलिस रेवाड़ी में अधीक्षक के तौर पर तैनात थे। झज्जर पहुंचने पर उनका एसीपी शुभम सिंह, एसीपी शमशेर सिंह, एसीपी गुलाब सिंह, एसीपी प्रदीप नैन , सुरक्षा शाखा प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक व सभी शाखा प्रभारियो ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे, महिलाओं की सुरक्षा, नशे की रोकथाम व यातायात प्राथमिकता पर रहेगी। जिसके लिए पुलिस द्वारा जागरूकता के अभियान भी चलाए जाएंगे। इससे पहले भी ये झज्जर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बादली में 8 जून 2018 में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर रहे और जनवरी 2019 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर झज्जर में तैनात रहे। इसके बाद उनका तबादला गुरुग्राम हो गया था।इनकी प्राथमिकता हमेशा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन की पुलिस से सम्बंधित समस्यों का अविलम्ब निपटारा व समाधान करने की रही है। जोखिम व चुनोतिपूर्ण कार्यों में उन्होंने हमेशा सफलता पाई है।एसपी शशांक कुमार सावन 2015 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वह दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से बीटेक हैं। बेहतर अनुसंधान कार्य व बेहतर सेवाओं के लिए वर्ष 2020 में उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री ने पदक से भी नवाजा है। उन्होंने करनाल के अलावा एसपी पानीपत, कैथल, डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम व हरियाणा के अनेक जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत रह चुके हैं। जिनमे कैथल,पानीपत, करनाल व रेवाड़ी आदि जिले शामिल हैं। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस उपायुक्त ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया और सभी को अपना कार्य मेहनत और लगन के साथ करने किसी भी कार्य को बिना किसी कारण के लंबित न रखना के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।