1* लोकसभा स्पीकर के लिए पहली बार चुनाव, बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने के. सुरेश को उतारा; राहुल बोले- डिप्टी स्पीकर पद मिलता तो समर्थन करते

*2* ‘इमरजेंसी लगाने वालों को संविधान के लिए प्रेम दिखाने का हक नहीं’, पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

*3* PM बोले- इमरजेंसी लगाने वाले संविधान पर प्यार न जताएं, चिदंबरम बोले- इस बार दूसरी इमरजेंसी से बचने के लिए जनता ने वोट किया

*4* युवराज की दादी ने थोपा आपातकाल और पिता राजीव ने बताया था जरूरी, अमित शाह सबूत भी दिए

*5* मंगलवार सुबह लोकसभा अध्यक्ष के लिए आम सहमति बनाने को लेकर एक बार फिर विपक्षी नेताओं की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुलाकात हुई, लेकिन इस बैठक में भी आम सहमति नहीं बन सकी।

*6* जेल से रिहा नहीं होंगे CM अरविंद केजरीवाल, HC ने जमानत के फैसले पर रोक रखी बरकरार

*7* पेपर लीक पर सख्त हुई योगी सरकार, उम्रकैद का प्रावधान, एक करोड़ जुर्माना, अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी

*8* महाराष्ट्र में हार के बाद भाजपा को एक और झटका, पूर्व मंत्री सूर्यकांता पाटिल अब शरद पवार के साथ

*9* नवीन पटनायक के फैसले से बीजेपी के ल‍िए मुश्‍क‍िल हुआ राज्‍यसभा का ‘नंबर गेम’, कई छोटे दलों की करनी पड़ सकती है खुशामद, नवीन पटनायक ने कहा कि राज्यसभा में केंद्र सरकार का विरोध करेंगे

*10* एमपी सरकार नहीं भरेगी मंत्रियों का इनकम टैक्स, मोहन कैबिनेट ने 52 साल पुराना नियम बदला; 5 साल में जमा किए 3.24 करोड़

*11* नृपेंद्र मिश्रा बोले-राममंदिर में बिजली के पाइप से भरा पानी, अयोध्या में मंदिर निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, कुछ लोगों ने सिर्फ भ्रम फैलाया

*12* अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, ऑस्ट्रेलिया बाहर, सेमी में भारत-इंग्लैंड और अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका आमने-सामने

*13* शेयर बाजार ने 78,164 का हाई बनाया, इसके बाद सेंसेक्स 712 अंक चढ़कर 78,053 पर बंद, निफ्टी में भी 183 अंक की तेजी रही
*============================

 

*चण्डीगढ़- मुख्यमंत्री ने 825 करोड़ रुपये के कार्यों को दी मंजूरी,*

चंडीगढ़, – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कल देर सायं आयोजित एचपीडब्ल्यूपीसी (HPWPC) की अध्यक्षता की तथा लगभग 825 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस बैठक में अंबाला में पुलिस कर्मियों के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 96 आवासों के टेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई। इसके अलावा, भिवानी जिले के गांव खरखड़ी में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में 9.47 करोड़ रुपये तथा इसी विश्वविद्यालय के करनाल में 358 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई।

इसी प्रकार, करनाल में 10.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासों के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई। बैठक में बिजली विभाग में उच्च क्षमता वाले कंडक्टर को बदलने के लिए 111 करोड़ रुपये, फरीदाबाद जिले के गांव धौज में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए 19.32 करोड़ रुपये, कैथल जिले के गांव ढांड में जलापूर्ति क्षमता के उन्नयन के लिए 28.60 करोड़ रुपये, रेवाड़ी जिले में सादुलपुर रेलवे लाइन पर 2 लेन आरओबी के निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये, पानीपत जिले में पानीपत-डाहर रोड को 4 लेन बनाने के लिए 15.80 करोड़ रुपये तथा नारनौल ब्रांच से कृष्णावती नदी को रिचार्ज करने के लिए 41.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।

इसके अलावा, कैथल जिले के गांव लदाना चक्कू में राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण के लिए 14.30 करोड़ रुपये, राजौंद में राजकीय महाविद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए 13.60 करोड़ रुपये तथा हिसार जिले के गांव दत्ता में राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल परिसर में 32 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले अतिरिक्त अस्पताल के निर्माण, पलवल हसनपुर सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 12.15 करोड़ रुपये, फतेहाबाद जिले में जाखल-धारसूल-भूना-पाबड़ा-सरसोद सड़क को चौड़ा करने एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 21.11 करोड़ रुपये, कुरुक्षेत्र जिले में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क के सुधार एवं अन्य कार्यों के लिए 16.40 करोड़ रुपये, असंध-राजौंद-कैथल-पटियाला सड़क की विशेष मरम्मत के लिए 16.60 करोड़ रुपये, तोशाम-बेहल-सोढ़ीवास सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 12.50 करोड़ रुपये, हांसी-उमरा-सुल्तानपुर-कनवारी सड़क की विशेष मरम्मत के लिए 13.75 करोड़ रुपये तथा यमुनानगर-खजूरी-जठलाना सड़क के निर्माण कार्यों के लिए 23.62 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। बैठक में मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव वी. उमाशंकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

————–

हिसार : लव मैरिज करने वाले नवविवाहित जोड़े की हत्या का मामला।

हॉरर किलिंग का निकला मामला।

लड़की के भाई सचिन और मामा के लडके राहुल ने की थी गोली मारकर हत्या।

लड़की के भाई सचिन ने कल पार्क में मिलने के लिए बुलाया था।

दोनों की शादी से लडकी का परिवार था नाराज।

लड़की के भाई सचिन ने कई बार लड़की मीना से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर कहा था कि आप इस रिश्ते को छोड़ दो और वापस घर आ जाओ।

पुलिस अधीक्षक हांसी मकसूद अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

सोमवार सुबह हांसी के उमरा रोड स्थित लाला हुकुमचंद पार्क में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

—————

मुख्यमंत्री नायब सिंह की बड़ी घोषणा

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन 25000 से बढ़ाकर 40000 की

आपातकाल के सेनानियों की भी बढ़ाई गई पेंशन

1 जुलाई से आपातकाल सेनानियों की पेंशन 10000 से बढ़ाकर 20000 की गई

हिंदी आंदोलनकारियों की भी पेंशन 1 जुलाई से 20000 की गई

संविधान के नाम पर देश को गुमराह करने वाली कांग्रेस ने देश को आज के ही दिन आपातकाल में धकेला