अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसीपी बहादुरगढ़ ने लोगों को जीवन को हां और नशे को ना कहने बारे शपथ

दिलाई

बहादुरगढ़. 21 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

बहादुरगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान एसीपी धर्मवीर ने योग के लिए आए बच्चो व युवाओं को हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि। हरियाणा पुलिस द्वारा 12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत एक विशेष पखवाड़ा चला रखा है जिसमें हमारे झज्जर पुलिस के कर्मचारी अपने जिले में गांव-गांव गली गली में जाकर विशेष कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसके पीछे का हमारा मुख्य उद्देश्य समाज से नशे को खत्म करना है अगर समाज से नशा खत्म होगा तो अपराध भी अपने आप ही खत्म हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने योग के लिए आए लोगों को नशा न करने के बारे में शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें एहसास है कि हमारे देश में विशेष रूप से युवाओं के बीच नशीली दवाइयां का दुरुपयोग बढ़ रहा है और यह एक चिंता का विषय है आज हम शपथ लेते हैं कि हम नशीली दावों के दुष्प्रयोग की रोकथाम के लिए सहयोग करेंगे हम यह वचन लेते हैं कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार के हानिकारक अथवा नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे हम प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर युवाओं को नशीली दवाइयां के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करेंगे। ताकि भारत का प्रत्येक युवा वर्ग नशा मुक्ति जीवन यापन कर सके और वे समाज के रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण सदस्य बन सके आज हम प्रतिज्ञा करते हैं कि नशे से दूर रहेंगे व स्वस्थ जीवन यापन करेंगे जीवन को हां और नशे को ना कहेंगे