नशा मुक्ति भारत पखवाड़ा के तहत दुर्गा शक्ति की टीम ने शहर बहादुरगढ़ के विभिन्न स्थानों पर जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दें
बहादुरगढ़ 21 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशन में दुर्गा शक्ति झज्जर की पुलिस टीम ने बहादुरगढ़ जोन में विभिन्न स्थानों पर जाकर युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी और उन्हें किसी भी प्रकार का नशा न करने के लिए प्रोत्साहित किया। दुर्गा शक्ति में तैनात सहायक उप निरीक्षक सरला ने शहर बहादुरगढ़ के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर युवाओं को नशे से दूर रहने व अपने रिश्तेदारों को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूक किया उन्होंने बताया कि नशा एक भयानक बीमारी है जो ढिमक की तरह हमारे शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है जिससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है और हम कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। जिसका प्रभाव सीधा हमारे परिवार पर पड़ता है और हमारे बच्चे शिक्षित नहीं हो पाते। क्योंकि बच्चे भी अपने माता-पिता को देखकर उन्हीं की तरह अपना जीवन यापन करने लगते हैं। इसलिए आप लोग नशे को छोड़कर अपने बच्चों पर ध्यान दें उनको अच्छी शिक्षा दें ताकि आने वाले समय में आपके बच्चे कामयाब हो और आपका और समाज का नाम रोशन कर सकें। एक अच्छा नागरिक होने के नाते अगर आपको कहीं पर भी नशीले पदार्थ की खरीद फिरौत की सूचना मिलती है तो आप तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित करें सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।