*आईटीआई संस्थानों में छुट्टी के दिनों में भी चालू रहेगी दाखिला प्रक्रिया*
*- कौशल आधारित शिक्षा हासिल करके जीवन निखारे विद्यार्थी*
*झज्जर, 15 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिले में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आगामी सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। प्रवक्ता ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को सुचारू रूप में सक्रिय रखने एवं शत प्रतिशत दाखिला हेतु संस्थानों में बनाए गए हेल्प डेस्क छुट्टी के दिन भी यानि आगामी शनिवार, रविवार तथा सोमवार (ईद पर राजपत्रित अवकाश) वाले दिनों में भी रजिस्ट्रेशन चालू रहेंगे। इसके लिए इच्छुक छात्र छुट्टी वाले दिनों में संस्थान में आकर अपना दाखिला पंजीकरण करवा सकते हैं।
—————–