नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को पुलिस ने किया जागरूक

बहादुरगढ़. 14 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा के निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को झज्जर की पुलिस टीम ने भट्टे व अन्य स्थान पर लोगों को नशा के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान थाना की पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य और देश की तरक्की देश के युवाओं और भावी पीढी पर टिकी होती है। युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते पर चल पड़े तो निश्चित तौर पर उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है।नशे की लत व्यक्ति, परिवार,समाज तथा राष्ट्र के तरक्की के लिए खतरा बनता जा रहा है।यदि हम एक बेहतर समाज व समृद्ध देश बनाने का सपना देख रहें हैं तो युवाओं और भावी पीढ़ी को नशे की लत से बचाना होगा। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थान पर जाकर लोगों से भी अपील की कि वे युवा पीढ़ी युवाओं एवं भावी पीढी को नशे का शिकार होने से बचाने एवं समाज में नशा सेवन को रोकने के इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अन्य लोगो को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि नशा के अवैध धंधे में लिप्त लोगों के संबंध में जानकारी देने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 8930305020 जारी किया गया है।