झज्जर के साल्हावास थाना एरिया में गलत तरीके से बनाई गई अवैध संपत्ति पर चला पुलिस और प्रशासन का पीला पंजा

साल्हावास 14 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

आपराधिक मामलों में शामिल आरोपियों के ऊपर झज्जर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है । इसी कड़ी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से साल्हावास थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई । जिसमें हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी मनजीत पुत्र बिजेद्र निवासी गांव मोहनबाड़ी ने अपने गांव में अवैध कब्जा करके अवैध संपत्ति बना रखी थी जिस पर आज पीला पंजा चलाया गया है l आरोपी पर हत्या सहित चार अन्य मामले भी दर्ज हैं l झज्जर के पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन ने कहा कि अपराधिक किस्म के व्यक्तियों के विरुद्ध झज्जर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और जिन्होंने गलत तरीके से अवैध संपत्ति बनाई है उनके खिलाफ समय-समय पर नियम अनुसार प्रशासन और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है l