विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में ड्राइवरो की आखो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
झज्जर 14 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशन में व सिविल अस्पताल झज्जर के डॉक्टरों के सहयोग से नया बस स्टैंड की प्रयोगशाला में आंखों के स्वास्थ्य कि जांच के लिए एक विशेष जाचं शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ड्राइवर के आखो की जांच की गई । जिसमें करीब 53 ड्राइवर की आंखों की जांच की गई और कमी पाए जाने पर उन्हें दवाइयां दी गई। आंखों का शिविर लगवाने का पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात दुर्घटना को रोकना है। 53 ड्राइवरो की आंख चेक की गई व उनमें कमी पाई जाने पर दवाइयां भी दी गई। सिविल अस्पताल झज्जर की टीम, यातायात प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक नरेश सिंधु व उनकी टीम, यातायात समन्वय झज्जर उप निरीक्षक सत्यवान मौजूद रहे।