झज्जर पुलिस नें चलाया ‘नशामुक्त भारत अभियान’, मादक पदार्थ तस्करों कि की जाएगी धरपकड़,आमजन को किया जाएगा नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरुक

झज्जर/बहादुरगढ़ 12 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस नें दिनांक 12 जून से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। जो दिनांक 26 जून तक लगातार जारी रहेगा पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपुर के आदेशानुसार व पुलिस आयुक्त झज्जर के निर्देशानुसार आगामी 15 दिनों तक नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमो ने गाँव व शहर में दौरा कर आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे जागरुक किया इस दौरान झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने लोगों को नशे को छोडने के लिये जागरूक किया गया। आम लोगों को नशा के प्रति जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य और देश की तरक्की देश के युवाओं और भावी पीढी पर टिकी होती है। युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते पर चल पड़े तो निश्चित तौर पर उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। नशा नाश का द्वार है यह कहावत वास्तविकता को दर्शाती है। जो व्यक्ति नशा करता है वो धीरे-धीरे अपने आप को पतन की और ले जाता है। नशे की लत व्यक्ति,परिवार, समाज तथा राष्ट्र के तरक्की के लिए खतरा बनता जा रहा है। यदि हम एक बेहतर समाज व समृद्ध देश बनाने का सपना देख रहें हैं। तो युवाओं और भावी पीढ़ी को नशे की लत से बचाना होगा और यह तभी संभव हो सकता है। जब हम नशे के आदी नवयुवकों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उपनिरीक्षक दीपक महलावत ने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, राज्य में ड्रग्स नियंत्रण और उन्मूलन पर कार्य करती है। जिसका मानना है कि समाज व देश की तरक्की के लिए युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए उन्होंने नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमें ड्रग्स को ना और जीवन को हां, नशे का बोलबाला विश्व को नचा रहा, सोच मानव, तुम्हारा भविष्य किस और जा रहा। युवाओं एवं भावी पीढी को नशे का शिकार होने से बचाने एवं समाज में नशा सेवन को रोकने के इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अन्य लोगो को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि नशा के अवैध धंधे में लिप्त आरोपियों के संबंध में नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में उसकी जानकारी दे नशे के अवैध धंधा करने वाले की सूचना देने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा।