मकान से चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चांदी के चार कड़े,दो अंगूठी बरामद

बेरी 12 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बेरी की पुलिस टीम द्वारा गांव चिमनी के एक मकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कृष्ण निवासी चिमनी ने शिकायत दी थी कि उसके मकान में चोरी हो गई है जिसमें चोर घर का सामान और आभूषण चोरी करके ले गए हैं। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रीतम कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रितिक निवासी चिमनी के तौर पर की गई पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पुछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया आरोपी से चुराये गये सामान में से चांदी के चार कड़े व दो अंगूठी बरामद की गई आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

==========

तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

झज्जर 12  जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना बेरी के एरिया में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मनवीर निवासी दुबलधन ने शिकायत देते हुए बताया कि मै खेती-बाड़ी का काम करता हूं। दिनांक 18 मार्च 2024 को हम किसी काम से सिवाना गांव में गए हुए थे। खेत से चैने पाडने पर हुई कहासुनी में शिव शंकर ने अजय के सिर में दरात से चोट मारने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए।आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने अपराधी को पकड़ने तथा मामले में गहनता से जांच पड़ताल करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त झज्जर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवकुमार निवासी सिवान जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।