*ड्रोन पाइलेट ट्रेनिंग के प्रशिक्षण करने वाले लाभार्थी 12 जून तक जमा करवाएं दस्तावेज*

*झज्जर, 10 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

कृषि तथा किसान कल्याण विभाग झज्जर के सहायक कृषि अभियंता राजीव चावला ने बताया की जिला झज्जर में जिन भी सीएचसी, एफपीओ के बेरोजगार युवाओं ने ड्रोन पाइलेट ट्रेनिंग के प्रशिक्षण के लिए 19 फरवरी तक कृषि विभाग के पोर्टल www.agriharayana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया था। चयनित किसान/बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण करनाल में दिया जाएगा। आवेदकों को अपना परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट विवरण/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी कार्ड, सीएचसी/एफपीओ का पंजीकरण प्रमाणपत्र एवं आवेदक के सदस्य होने के प्रमाण की प्रति जरूरी है। प्रगतिशील किसान के प्रमाणपत्र की प्रति वैध दस्तावेज जरूरी हैं। किसान अपने दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता झज्जर कार्यालय में दिनांक 12 जून तक जमा करवाए। इसके साथ-साथ सभी अवेदक को टेलीफोन पर भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा लक्ष्य अनुसार आवेदकों का चयन किया जाएगा।
——————