*CAWS की राज्य कार्यकारिणी का किया गया पुनर्गठन*
*भिवानी में हुई राज्य स्तरीय बैठक में सभी संस्थापक सदस्यों,जिला प्रधानों और वरीष्ट सदस्यों ने की शिरकत*
*सर्व सहमति से बलजीत जुन को रा
ज्य प्रधान और सतीश ढाका राज्य महासचिव को बनाया गया*
* सुरेंद्र सुहाग वरिष्ठ उप प्रधान एवम विकास छौकर उप महासचिव बने , जया यादव को महिला विंग राज्य प्रधान बनाया गया*
08,जून,2024 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा की भिवानी में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकरिणी का पुनर्गठन करना एवं लिपिकीय कर्मचारियों की मूल वेतन 35400 की मांग पर आगामी नीति बनाना रहा,बैठक की अध्यक्षता रोहतक के पूर्व जिला प्रधान सुभाष पांचाल ने की।
बैठक में आए सभी संस्थापक सदस्यों, जिला प्रधानों और वरिष्ठ सदस्यों ने सर्व सहमति से उपायुक्त कार्यालय से संबंध रखने वाले और नूह जिले के जिला प्रधान रह चुके बलजीत जून(फौजी) को राज्य प्रधान तथा सिरसा पीडब्ल्यूडी विभाग से क्रांतिकारी विचारों वाले सतीश ढाका(फौजी) को राज्य महासचिव बनाया गया,इसके साथ -साथ सुरेंद्र सुहाग(फौजी), झज्जर को वरिष्ठ उप प्रधान, विकास छोकर, भिवानी को उप महासचिव और श्रीमती जया यादव,रेवाड़ी को महिला विंग राज्य प्रधान* बनाया गया। हरियाणा के तमाम जिलों से आए लिपिकीय कर्मचारियों ने नव मनोनित सदस्यों को बधाई दी और लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की मुख्य मांग मूल वेतन 35400 पर आगामी नीति पर चर्चा की। नव मनोनित राज्य प्रधान बलजीत जुन और राज्य महासचिव सतीश ढाका ने कहा कि यदि हरियाणा सरकार जल्द से जल्द लिपिकीय कर्मचारियों कि 42 दिन की अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करते समय सरकार से हुए समझौते अनुसार हड़ताल के पीरियड को ड्यूटी पीरियड नही मानती है तथा उनको एक सम्मान जनक वेतन नही दिया जाता है तो ऐसे में मजबूरन क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा को आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
बैठक में मुख्य रूप से CAWS के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व राज्य प्रधान विक्रांत तंवर जी, पूर्व महा सचिव , कर्ण सिंह मोगा , पूर्व कार्यकारी महासचिव कुलदीप कुमार,नेत्रपाल, कपिल शर्मा,सुनील गुज्जर आदि लिपिकीय कर्मचारी मौजूद रहे।