झज्जर यातायात पुलिस ने मीठे पानी की छबिल लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई

झज्जर 02 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार झज्जर यातायात पुलिस ने रविवार को पुरानी तहसील मोड पर मीठे जल कि छबील लगाकर सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को मीठा जल वितरित करके उन्हें राहत देने का प्रयास किया। इस दौरान एसीपी अखिल कुमार व यातायात प्रभारी नरेश संधू ने अपनी पुलिस टीम के साथ स्वयं खड़े होकर आने जाने वाले राहगीरों को अपने हाथों से मीठा जल वितरित करते हुए कहा कि इस भीषन गर्मी मे राहगीरों को विशेष तौर पर मजदूरों को पानी पिलाकर जन सेवा करने से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है।
इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी लोगों के लिए अमृत के समान है। जब कोई व्यक्ति घर से निकलता है तो उसे भोजन प्राप्त हो या न हो लेकिन अगर ऐसी गर्मी में ठंडा व मीठा पानी मिल जाए तो उसके लिए अमृत के समान होता है। प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना गया है। घर पर आये अतिथि को अगर पानी न दिया जाये तो उसे अपमान महसूस होता है। इसलिए हम अपने घरों में आने वाले अतिथि को सबसे पहले पानी देते और उसके बाद उसके हाल चाल पूछते है इसलिए जलसेवा को सबसे बड़ी सेवा माना जाता है।