त्रिस्तरीय घेरे में रखवाई गई इवीएम सुरक्षा के व्यापक प्रबंध:-पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन
झज्जर 26 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
प्रदेश में लोकसभा चुनाव खत्म हो गये है।जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को मतदान के बाद पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशा अनुसार व पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार स्थानीय पुलिस द्वारा स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के संबंध में कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा संबंधी कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए। झज्जर में चारो विधानसभाओं में वोटिंग के बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर में रखा गया है। जिसकी सुरक्षा में हथियारबंद केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य स्तरीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस को लगाया गया है। जो 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली के अनुसार हथियारों के साथ लगाई गई है। जिसमें सबसे बाहरी सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है वही मध्य में राज्य स्तरीय पुलिस बल व आंतरिक परत की जिम्मेवारी केंद्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा। तीन क्षत्रिय सुरक्षा में तैनात जवानों को अधिकारियों द्वारा समय-समय पर चैक किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत किए गए व्यक्तियों के अलावा चुनाव वाले परिसर में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए प्रशासन द्वार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।