गर्मी के मौसम के स्कूलों तक 31 मई तक अवकाश घोषित*

जिले में 8वीं कक्षा तक रहेगा अवकाश

झज्जर, 26 मई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
भीषण गर्मी और लू के चलते जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने 31 मई तक जिले के सभी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक छुट्टियां घोषित कर दी है। डीसी के आदेश जिले के सभी प्राइवेट, सरकारी व एडिड स्कूलों पर ये आदेश लागू होंगे। इस पूर्व उपायुक्त द्वारा 24 व 25 मई को जिला के सभी प्राइवेट, सरकारी व एडिड स्कूलों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवकाश घोषित किया गया था। रविवार को जिला उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए 31 मई तक सभी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक छुट्टियां घोषित कर दी है।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में बाल वाटिका से 8वीं कक्षा तक सरकारी, अर्धसरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में अवकाश को सुनिश्चित किया जाए। अवकाश अवधि के दौरान शिक्षक, गैर शिक्षक अधिकारी/कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।