*मतदाताओं को आकर्षित करेंगे विशेष मतदान केंद्र*
*दिव्यांग, महिला, यूथ व मॉडल बूथ बनाए*
*प्रत्येक विधानसभा में 4 स्पेशल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं – जिला निर्वाचन अधिकारी*
*झज्जर, 24 मई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार स्पेशल मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले में मॉडल, दिव्यांग, युवा और पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में मतदान से पहले मतदाताओं का स्वागत होगा। इन पोलिंग बूथों पर व्हीलचेयर, पीने के लिए पानी, बैठने की सुविधा आदि की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि बेरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 91 को महिला, बूथ संख्या 153 को दिव्यांग, बूथ संख्या 101 को मॉडल, बूथ संख्या 115 यूथ स्पेशल बूथ बनाया गया है। झज्जर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 87 को महिला, बूथ संख्या 81 को दिव्यांग, बूथ संख्या 75 को मॉडल व बूथ संख्या 80 को यूथ स्पेशल बूथ बनाया गया है। बादली विधानसभा क्षेत्र 29 बूथ संख्या महिला, बूथ संख्या 11 दिव्यांग, बूथ संख्या 94 मॉडल व बूथ संख्या 80 यूथ स्पेशल पोलिंग बूथ होगा। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 117 को महिला, बूथ संख्या 125 को दिव्यांग, बूथ संख्या 56 को मॉडल व बूथ संख्या 9 को यूथ स्पेशल बूथ बनाया गया है।