कबूतर बाजी पर सट्टा खाई वाली करते चार आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 26 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर कबूतर बाजी करते हुए सट्टा खाई वाली करके जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मंयक मिश्रा आईपीएस द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कबूतर बाजी करते हुए सट्टा खाई वाली करके जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू किया गया। थाना मे तैनात मुख्य सिपाही रामबीर कुमार की एक पुलिस टीम द्वारा चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए नजदीक डेहा बस्ती बहादुरगढ़ चौक के नजदीक से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित, आनंद निवासी परनाला, कर्मवीर निवासी लाइन पर बहादुरगढ़, मनीष निवासी नई बस्ती बहादुरगढ़ के तौर पर की गई।आरोपियों की मौका पर तलाशी ली गई तो, उनके कब्जे से 13400 रुपये नगद और पोस्ट बरामद हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत अपराधिक मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।