लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न -जिला निर्वाचन अधिकारी
*-राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरा हुआ रैंडमाइजेशन*
प्रथम रेंडमाइजेशन में विधानसभा व दूसरे रेंडमाइजेशन में बूथ वाइज अलॉट होंगी ईवीएम
झज्जर, 25 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम व वीवीपैट के प्रथम चरण के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित
रेडमाइजेशन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूदगी में पूरी हुई। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये ईवीएम का रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ व जिले की चार विधानसभा (बेरी,बादली, झज्जर, बहादुरगढ़) के लिए ईवीएम आवंटित की गई। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर की मौजूदगी में ईवीएम रेंडमाइजेशन होगा जिसमें बूथ वाइज ईवीएम आवंटित की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां सुगमतापूर्वक चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम रेंडमाइजेशन एक अहम प्रक्रिया है जिसके जरिये ईवीएम का रैंडम तरीके से सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवंटन होता है। उन्होंने बताया कि झज्जर जिले में 796 मतदान बूथ हैं जिनके लिए ईवीएम का आवंटन सॉफ्टवेयर रैंडम रूप से करेगा, यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है जो राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई है। डीसी ने बताया की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के संतुष्टि के बाद प्रथम चरण के रैंडमाइजेशन को पूरा करते हुए डाटा लॉक कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद सेंट्रल ईवीएम वेयर हाउस से विधानसभा के अनुसार आवंटित होगी व चारों विधानसभा क्षेत्रों में बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। यह प्रक्रिया भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी। इस अवसर पर सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, नायब तहसीलदार (इलेक्शन) सुरेंद्र, कानूनगो (इलेक्शन) सुनील दांगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।