पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार हो अपराध तथा अपराधियों व गैर कानूनी धंधा करने वालों से शक्ति से निपटने के दिये निर्देश

झज्जर 25 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

बुधवार को पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन द्वारा जिला पुलिस कार्यालय झज्जर में पुलिस के उच्च अधिकारियों व जिला के सभी थाना प्रबंधको तथा चौकी प्रभारी के साथ बैठक की गई । बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन व पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे । पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में जिला के वर्तमान कानून एवं व्यवस्था की स्थति बारे विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन द्वारा किसी भी तरह की विषम परिस्थितियों से निपटने तथा कानून व्यवस्था एवम शांति बनाए रखने के लिए विशेष उपयोगी टिप्स भी दिए गए ।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए किसी भी स्थिति में जिला के हालात बिगड़ने नहीं दिए जाएंगे । किसी भी शरारती असामाजिक तत्व को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रथम कार्य आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करना रहता है । आम जन की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए । आमजन को महसूस होना चाहिए कि पुलिस उनकी जान व माल की सुरक्षा करने में सक्षम है । उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांतिपूर्वक कार्य कर रहा है तो उसे रोका नहीं जाएगा। यदि कोई असमाजिक शरारती तत्व बदनीयती से कानून को अपने हाथ में लेने अथवा अशांति फैलाने की नियत से लोगों को बहलाने , बहकाने , भड़काने या किसी तरह की अफवाह फैलाने का कार्य करता है तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
इस अवसर पर बैठक में पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि जिला में विशेष जनसम्पर्क अभियान के तहत सभी गांव के सरपंचों तथा मौजूद लोगों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। प्रत्येक गांव व शहर में असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में जिला की वर्तमान कानून व्यवस्था की जानकारी सहित अपराधों की रोकथाम तथा लंबित संगीत किस्म के अपराधों की वर्तमान स्थिति का जयजा लिया गया। अपराधिक वारदातों पर पूरा अंकुश लगाने को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं। अपने एरिया में बैंक एटीएम पेट्रोल पंप शराब ठेका गैस एजेंसी व अन्य सार्वजनिक स्थानों को लगातार चेक करते रहे। लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने व दोषियों को गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला बिना कार्यवाही के लंबित पाया गया तो संबंधित जिम्मेवार अनुसंधान करता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन की समस्या को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर निपटारा किया जाए किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्रभारी संज्ञान ले और जिम्मेवारी के साथ निवारण करवाया जाए।
बैठक में पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन द्वारा सभी थाना प्रबन्धकों व चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने तथा किसी भी तरह की स्थति से निपटने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन व पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़  मयंक मिश्रा, सहायक आयुक्त शुभम सिंह, सहायक आयुक्त अनिल कुमार, सहायक आयुक्त शमशेर सिंह, सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ,सहायक आयुक्त धर्मवीर ,सहायक आयुक्त अखिल कुमार, सहायक आयुक्त गुलाब सिंह तथा सभी शाखा प्रभारी ,सभी थाना प्रबन्धक व चौकी प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे ।