जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों पर 81 हजार 875 मीट्रिक टन गेहूं और 45 हजार 657 मीट्रिक टन सरसों की खरीद : डीसी
— डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने खरीद एजेंसियों को उपज उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश
झज्जर, 23 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिलाभर की मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है 81 हजार 875 मीट्रिक टन गेहूं और 45 हजार 657 की खरीद की जा चुकी है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने यह जानकारी मंगलवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि मंडियों से अभी तक 28 हजार 535 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है जबकि खरीद की गई 34 हजार 346.68 मीट्रिक टन सरसों उपज का उठान हो चुका है। मंडियों और खरीद केंद्रों पर निरंतर गेहूं आवक एकाएक बढ़ रही है। मंडियों व खरीद केंद्रों पर उपज बिक्री के लिए आने वाले किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में झज्जर अनाज मण्डी में 14 हजार 128 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 5311 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 3056 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 20 हजार 47 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 8456 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 7955 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 4127 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 717 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 5069 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
डीसी ने सरसों उपज की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 910.13 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2691.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 10 हजार 228 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 8 हजार 501 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 6708.32 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की गई है।
डीसी ने दोहराया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो पाए,इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।