महिलाओं को चुनाव में शत- प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ
गांव शेरिया में महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
फोटो : गांव शेरिया में मंगलवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाती सीडीपीओ सबिता मलिक। टो : गांव शेरिया में मंगलवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाती सीडीपीओ सबिता मलिक।

बेरी(झज्जर ), 23 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

क्षेत्र में एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन और एसडीएम रविंद्र मलिक के दिशा निर्देशानुसार वोट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम निरन्तर जारी हैं। इसी कड़ी मंगलवार को निकटवर्ती गांव शेरिया में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ सबिता मलिक ने उपस्थित महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया और उन्हें निष्पक्ष भाव से मतदान करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि सरकार बनाने में आम नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि हमारे द्वारा किये मतदान के द्वारा ही सरकार बनती व हमें हमारे वोट का उचित प्रयोग करना है। हमें धर्म व भाषा का न देखते हुए अपने मजबूत लोकतंत्र को एक अपनी इच्छाओं व भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करना है। कार्यक्रम का समापन करते हुए एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया व महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक कर नागरिकों से हस्ताक्षर करवाये व निष्पक्ष भाव से 25 मई को शत प्रतिशत व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सी-विजिल एप के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभाग की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर,आशा वर्कर और महिलाएं उपस्थित रहीं