पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अवैध हथियारों के साथ अलग-अलग स्थान से तीन आरोपियो को किया काबू

झज्जर 23 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

सीआईए झज्जर की अलग-अलग टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा जिला में अवैध असलाह रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की दो अलग-अलग टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानो से अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को काबू किया गया। सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना बेरी के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान मनीष निवासी मारौत जिला झज्जर के तौर पर की गई।
वहीं सीआईए झज्जर की दूसरी टीम में तैनात मुख्य सिपाही सुनील के नेतृत्व में थाना बेरी के एरिया से शक की बिनाह पर एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व 3 खाली खोल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन निवासी मारौत जिला झज्जर के तौर पर की गई।
वही सीआईए बेरी की टीम में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार कि टीम थाना बेरी के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरविंद निवासी पलड़ा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामले दर्ज किए गए। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।