*मतदान में थर्ड जेंडर समेत सभी वर्गों की भागीदारी ही लोकतंत्र का आधार : एआरओ

फ़ोटो। बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मेला में बीएलओ के सहयोग से मतदान के प्रति जागरूक करते थर्ड जेंडर समुदाय के लोग।

*- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मेला में स्वीप अभियान के तहत थर्ड जेंडर्स ने मतदाताओं को वोट के प्रति किया जागरूक*
*बेरी(झज्जर), 17 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सहित जिला भर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन और
स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा की अगुवाई में मतदाता जागरूकता अभियान तेज गति से चल रहा है,जिसमें समाज के हर वर्ग को शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेरी में चल रहे माता भीमेश्वरी देवी मेला में थर्ड जेंडर समुदाय ने भी बीएलओ के सहयोग से नागरिकों को वोट के प्रति जागरूक किया।
67- बेरी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक ने बताया बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मेला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता अभियान चलाया गया। नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान करने के साथ ही 18 वर्ष पूरी कर चुके थर्ड जेंडर के सदस्यों को अपना वोट बनवाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम ने बताया बेरी क्षेत्र में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। एक अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष पूरी कर रहे युवाओं की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं,गैस एजेंसियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, समाज के सभी वर्गों की मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी करने के उद्देश्य से महिला, पुरुषों व थर्ड जेंडर समुदायों को स्वीप अभियान के तहत जागरूक करते हुए उन्हें अधिक से अधिक मतदान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया जा रहा है। वहीं स्वीप अभियान में थर्ड जेंडर समुदाय द्वारा बीएलओ के साथ बेरी देवी मेला परिसर में अन्य समुदायों को भी मतदान में भागीदारी करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया गया।