बेरी मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध , चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
पुलिस उपायुक्त ने दिए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश
बेरी मेले की सुरक्षा के लिए 722 जवानों को किया गया है तैनात
झज्जर/बेरी 14 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जन आस्था के केन्द्र माँ भीमेश्वरी देवी मन्दिर बेरी में नवरात्र मेला का शुभारंभ हो चूका है । माँ भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का भी बेरी पहुँचना शुरू हो चूका है । नवरात्रों में जिला झज्जर के बेरी कस्बा में माँ भीमेश्वरी देवी के मन्दिर में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के मध्यनजर झज्जर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गए हैं । पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के आदेशानुसार बेरी मेला क्षेत्र को अलग अलग सैक्टरों में बांटा गया है । प्रत्येक सैक्टर में अलग अलग सुरक्षा प्रबन्धों के तहत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है । मेला के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिस बल की टुकड़ियों को भी सशस्त्र तैनात किया गया है । मेला के दौरान कानून एवम शांति व्यवस्था बनाये रखने व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मध्येनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानो को तैनात किया गया है । पुलिस उपायुक्त झज्जर के आदेशानुसार मेला क्षेत्र में कानुन व्यवस्था बनाये रखने तथा मेला व माता के मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उदेश्य से पुरे मेला क्षेत्र को अलग अलग खण्डों में बांटा गया है । प्रत्येक खण्ड में सुरक्षा के अलग अलग इन्तजाम किये गए है । पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा स्वयं मेले की सुरक्षा की देखरेख की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त संजय कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त गुलाब सिंह भी मेला क्षेत्र में कानुन व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए मौजूद रहेगें । मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से अंदर व बाहर वाले मन्दिर में आने जाने के लिए जगह जगह बैरिगेटिंग की गई है । बैरिगेट्स के अन्दर कतारों में खड़े श्रद्धालुओं की भीड़ को बीच बीच में रोककर अलग अलग हिस्सों में विभाजित करके चलाया गया है ताकि कतारों में खड़ी भीड़ में किसी प्रकार की अव्यवस्था या धक्का मुक्की की स्थिति ना बने । सुरक्षा के मध्येनजर पुरे मेला क्षेत्र को चारों तरफ से नाकेबंदी करके सील कर दिया गया है । पुलिस कर्मचारियों की तैनाती इस प्रकार से की गई है कि पुरे मेला क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा सके । मेला में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उदेश्य से पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया है । मेला क्षेत्र में चल रहे बच्चों के बाल उतरवाने वाले स्थान पर भी सुरक्षा के अलग से प्रबन्ध किये गए है । पुलिस उपायुक्त झज्जर के आदेशानुसार मेला के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए तीन अलग अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है । झज्जर , जहाजगढ़ , दुबलधन तथा रिटोली कबूलपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए स्टेडियम के पास खाली ग्राउण्ड में पार्किंग बनाई गई है । गांव डीघल व गॉच्छी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेरी में गोच्छी रोड़ पर बने हर्बल पार्क के आसपास खाली ज़मीन पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है । गांव दुजाना की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बेरी दुजाना रोड़ पर पुलिस नाका के पास खाली ज़मीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है । मेला में अपराधिक एवं शरारती तथा असामाजिक प्रवृति के व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनको दबोचने के लिए सादे कपड़ो में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है । इसके अलावा मेला में प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए है । किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में विशेष रुप से प्रशिक्षित पुलिस बल की टुकड़ी को आवश्यक साजोसामान सहित बेरी में रिजर्व रखा गया है। इसके अतिरिक्त एम्बुलैंस , फायर ब्रिगेड तथा क्रेन को भी बेरी में रिजर्व रखा गया है । मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के लिए बेरी में ही अस्थाई पुलिस लाईन बनाई गई है । जिसमे पुलिस कर्मचारियों के लिए ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की गई है ।बेरी मेला क्षेत्र में आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा करना , श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में होने पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न ना होने देना , यातायात के आवागमन को सुचारू बनाये रखना , असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए किसी तरह की अव्यवस्था को रोकना तथा हर हाल में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखना स्थानीय पुलिस का प्रमुख उदेश्य है । इसके लिए मेला में आने वाले भक्तजनों एवं आमजन से कानुन व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए तैनात किये गए पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों से सहयोग करने की अपील करते हुऐ कहा गया कि पुलिस हर पल आमजन सहित मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा , सुरक्षा व सहयोग के लिए तत्पर रहेगी ।