चोट मार कर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
साल्हावास 12 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी झाडली के एरिया मे चोट मार कर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा आपराधिक मामलों में तत्परता से कार्रवाई करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी झाडली की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।उन्होंने बताया कि युद्धवीर पुत्र रामहेर निवासी झाड़ली ने शिकायत देते हुए बताया कि महेश ने लेबर का टेंडर ले रखा है जिसकी लेबर मुकेश के बनाए गए कमरो में रहती है। इसी रंजिश को मन में रखते हुए मुकेश की हत्या की गई है। 10 अप्रैल 2023 की शाम को हमें जेके सुपर पार्किंग के सामने अपने खेत में काम कर रहे थे तो हमें ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने बनी पार्किंग में कुछ झगड़े की आवाज सुनाई दी जब मै और जयदीप मौके पर पहुंचे तो हमने देखा कि कुछ व्यक्ति अपने हाथ में हथोड़ा डंडा व लोहे की रोड लिए हुए हैं और मुकेश को देखते ही उन्होंने उस पर लोहे कि राड और हथौड़ों से हमला कर दिया और उसको वहीं पर अधमरा कर दिया इसके बाद उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिसे हम इलाज के लिए ले गए तो इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई जि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया दर्ज मामले पर चौकी में तैनात उप निरीक्षक ओम प्रकाश की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरसिंह पुत्र करण सिंह निवासी झाड़ली के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया पकड़े गए एक आरोपी को माननीय अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वहीं दूसरे आरोपी नर्सिंग को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
