सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल
झज्जर 12 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

शोशल मिडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने मामले का आरोपी
पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने के संबंध में बार-बार बच्चों,युवाओं व उनके माता-पिता को कार्यालय में बुलाकर समझाया गया था।जिसमें उनके परिजनो द्वारा आश्वासन के बाद उन्हें एक मौका दिया गया था।परंतु फिर भी कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है।जिस पर पुलिस उपायुक्त ने सभी थाना प्रबंधकों,व सीआईए, साइबर सेल को दिशा निर्देश दिए हैं कि भविष्य में अगर ऐसा कोई करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ सख्स से सख्त कार्रवाई अमल मे लाई जाए। दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना दुजाना प्रबंधक निरीक्षक मनजीत कुमार ने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही नीरज कुमार की टीम ने दो आरोपियों को सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन करके आम जन में डर व भय का माहौल पैदा करने के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश व पंकज निवासी बिरधाना जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर जानलेवा हमला, हत्या , लूटपाट व अवैध हथियार के आपराधिक मामले पहले से ही विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं।
पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त ने बताया कि साइबर सेल की टीम द्वारा से शरारती तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।